/newsnation/media/post_attachments/images/2022/06/08/crime-news-69.jpg)
Crime news ( Photo Credit : News Nation)
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सरकारी नौकरी लगवाने काे नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी राकेश भड़ाना, विनोद, रोहताश, प्रकाश और योगेश हैं. इस गिरोह के सरगना राकेश और विनोद है. राकेश नौकरी की तलाश कर रहे युवकों से एनडीएमसी में आईएएस बनकर मिलता था और नौकरी लगवाने केा वादा करता था. ये गिरोह एक युवक से करीब 10 लाख रुपये में सरकारी नौकरी लगवाने का सौदा करता था.
विनोद का लोनी में प्रोपर्टी डीलर का काम था और वहीं ये नौकरी की तलाश में जुटे युवकों को टारगेट करता था. विनोद इन युवकों को राकेश भड़ाना के पास लेकर जाता था जो खुद को IAS बताता था. रोहताश और प्रकाश अरदली बनकर राकेश भड़ाना के पास खड़े रहते थे. सौदा होने पर योगेश की प्रिंटिंग प्रेस में फ़र्ज़ी आईकार्ड और अपॉइंटमेंट लेटर छापे जाते थे जो ठगे गए युवकों को दिए जाते थे. हाल ही में इन्होंने दिल्ली के रहने वाले अंकित नाम के युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये ठगे थे और अंकित को एक आईकार्ड भी दिया था. आईकार्ड देखकर अंकित को शक हुआ और उसके बाद उसने इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच को दी. क्राइम ब्रांच की जांच मे इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ.
Source : Rumman Ullah Khan
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us