/newsnation/media/media_files/2025/08/12/pak-terrorist-arrest-in-south-korea-2025-08-12-13-58-17.jpg)
File Photo
दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी एनआईए अधिकारी को गिरफ्तार किया है. फर्जी अधिकारी के साथ एक नाबालिग लड़का भी था, जिसे वह उसके परिवार से झूठ बोलकर दिल्ली लाया था. आरोपी की पहचान हो गई है. उसे अब पूछताछ शुरू कर दी गई है.
ऐसे हुआ पूरे मामला का खुलासा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस की कोतवाली थाने की टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान दिल्ली चलो पार्क के पास एक काली कार संदिग्ध हालत में खड़ी देखी. कार में दो लोग थे. जांच के लिए पुलिस कार के पास गई और पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ में एक व्यक्ति ने खुद का नाम मुदस्सर बताया और कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है. दूसरा व्यक्ति एक नाबालिग लड़का था. मुदस्सर ने खुद को पूछताछ के दौरान एनआईए का अधिकारी बताया. पुलिस के मांगने पर उसने अपना आईडी कार्ड दिखाया, जिसे देखते ही पुलिस भांप गई कि दाल में कुछ काला है.
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बनाता था निशाना
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को दिल्ली में नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगता था. उसने नाबालिग बच्चे के परिजनों से दिल्ली में उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर एडवांस पेमेंट ले लिया था. इसी वजह से वह उसे दिल्ली लाया था. आरोपी लोगों को झांसे में लाने के लिए फर्जी आई कार्ड का इस्तेमाल करता था. इसी से वह लोगों को ठगता था.
जांच के बाद होगी कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पूछताछ में साफ हो गया कि मुदस्सर फर्जी एनआईए अधिकारी और आई-कार्ड से लोगों को ठगता था. वह नौकरी दिलाने के बहाने आर्थिक कमजोर परिवारों से पैसे लेता था. पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us