/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/18/13-Rajpath.jpg)
दिल्ली-NCR में बारिश की फुहारों ने मौसम किया ठंडा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (एनसीआर) में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही, जिस वजह से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। देर रात दिल्ली-एनसीआर में रात भर रुक-रुक रिमझिम बारिश हुई। जिसके चलते ठंड बढ़ गई।
नोएडा के कई इलाकों में शनिवार सुबह भी बारिश हुई। बारिश से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वहीं दूसरी तरफ लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है।
बता दें कि पूरे देश की हवा में प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया था जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। बारिश ने शहरवासियों को प्रदूषण से थोड़ी राहत दिला दी है।
#Delhi witnessed overnight drizzle: Visuals from #Rajpathpic.twitter.com/GP3gsdPC0J
— ANI (@ANI) November 18, 2017
यह भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की खबर नहीं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा, 'अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है और इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।'
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 91 फीसदी रहा और दृश्यता 1,000 मीटर रही।
Jammu and Kashmir: Pir Panjal Range experienced heavy snowfall this morning, Mughal road closed pic.twitter.com/090IhDpcPV
— ANI (@ANI) November 18, 2017
आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर राजधानी दिल्ली-एनसीआर पर भी पड़ रहा है। इसके चलते तापमान में लगातार कमी आती रहेगी। अधिकतम तापमान अब सामान्य से कम होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री सीतारमण ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राफेल खरीद पर आरोप लगाना 'बेशर्मी'
Source : News Nation Bureau