Delhi News: मम्मी-पापा की एनिवर्सिरी का केक काटने जा रहा था कमल, तभी गड्ढे में गिरने से चली गई जान

Delhi News: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले कमल अपनी मम्मी-पापा के एनिवर्सिरी का केक काटने के लिए जा रहे थे, तभी वे गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

Delhi News: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले कमल अपनी मम्मी-पापा के एनिवर्सिरी का केक काटने के लिए जा रहे थे, तभी वे गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Delhi Janakpuri News Kamal Mother-Father anniversary

Delhi News

Delhi News: दिल्ली के जनकपुरी में बने गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले शख्स ने आखिरी बात अपने घर पर की थी. उसने घर पर कॉल करके कहा कि मैं 10 मिनट में आ रहा हूं लेकिन उसके बाद उनका बेटा कभी भी घर नहीं लौटा. घरवालों को नहीं पता था कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खुदवाए गए खुले गड्डे उसकी जान ले लेगा. 

Advertisment

'10 मिनट में आ रहा हूं'

मृतक कमल ध्यानी 25 साल का था. वह दिल्ली के पालम में अपने परिवार के साथ रहता था और रोहिणी के एचडीएफसी बैंक में काम करता था. रोज की तरह देर रात 11 बजे शिफ्ट खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था. फोन पर उसने कहा कि जनकपुर डिस्ट्रिक्ट सेंटर हूं, 10 मिनट में पहुंच रहा हूं. लेकिन वह 10 मिनट बोलना ही उसका पल था. 

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा की गई खुदाई के बाद सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा खुला पड़ा हुआ था. वहां ने बैरिकेडिंग थी और न ही कोई वार्निंग बोर्ड. अंधेरे के वजह से उसे गड्ढा दिखा नहीं और वह सीधे गड्ढे में गिर गया. चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के बाद भी मौके पर कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची. लापरवाही के चलते दिल्ली सरकार ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों पर एफआईआर भी करवा दी है. मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम परवेश वर्मा ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. 

कमल की किसी ने मदद नहीं की

कमल के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद कमल को समय पर मदद नहीं मिल पाई. वे इस वजह से पूरी रात उनके पीछे-पीछे थाना-दर-थाना भटकते रहे. मंगोलपुर, जनकपुरी, रोहिणी, परिवार वाले सात-आठ थानों के चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की.

मम्मी-पापा की एनिवर्सिरी थी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कमल के घर वाले केक रखकर उसके आने का इंतजार कर रहे थे. क्योंकि कमल के मम्मी-पापा की आज थी. कमल को परिजनों ने कॉल भी किया और पूछा कि कब तक आओगे, इस पर कमल ने कहा कि मैं 10 मिनट में आ रहा हूं. कमल ने शुक्रवार को मम्मी-पापा की वेडिंग एनिवर्सिरी मनाने के लिए छुट्टी ली थी. घर में कीर्तन की तैयारी थी और छोटी सी पार्टी का इंतजाम किया गया था. रातभर उनका परिवार केक काटने के लिए कमल का इंतजार कर रहा था लेकिन उस कॉल के बाद कमल कभी घर वापस नहीं लौटा. 

delhi
Advertisment