दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने यमुना के पानी से किया स्नान

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा की फटकार के बाद दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल)  संजय शर्मा ने आज यानी रविवार को यमुना के पानी से स्नान किया. आपको बता दें कि सांसद ने यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
दिल्ली जलबोर्ड

दिल्ली जलबोर्ड ( Photo Credit : News Nation)

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा की फटकार के बाद दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल)  संजय शर्मा ने आज यानी रविवार को यमुना के पानी से स्नान किया. आपको बता दें कि सांसद ने यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी. फिलहाल अधिकारी ने BJP सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. संजय शर्मा ने यमुना के पानी में रसायन मिलाकर स्नान करके बताया कि यमुना का पानी स्वच्छ है और ज़हरीला नहीं है.  शुक्रवार को बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने अधिकारी संजय शर्मा को फटकार लगाते हुए पानी में नहाने की दी थी चुनौती।भाजपा लगातार आरोप लगा रही थी कि यमुना में टॉक्सिक फॉर्म को हटाने के लिए किया जा रहा है ज़हरीले रासायन का छिड़काव। एनजीटी के आदेश को देखते हुए कालिंदी कुंज घाट पर छठ पूजा आयोजन पर रोक है।

Advertisment

यह कोई भी संदेश प्रवेश वर्मा जी को नहीं है। वह हमारे माननीय सांसद हैं। यह संदेश दिल्ली की जनता के लिए है जो भ्रांतियां चारों तरफ फैली है। उसी के लिए यह दिखाया गया कि यह केमिकल जहरीले नहीं है।हमने पानी लिया जिसमें केमिकल मिला था। उसमें और केमिकल मिलाया गया और उसके बाद मैं नहाया हूं। मैं एकदम ठीक हूं मेरी स्क्रीन पर कोई प्रॉब्लम नहीं है। यह किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है। ये फ़ूड ग्रेड है। ये पॉली ऑक्सी प्रोपिलीन ग्रुप का साइको हेगज़ेन कैमिकल है। ये ज़हरीला नहीं है। ये कॉस्मेटिक और फ़ूड प्रोसेसिंग में भी इस्तेमाल होता है। यमुना स्वच्छ है। यमुना की जय बोलिये, जय छठी मैया। 4-5 दिन से ये केमिकल डाल रहे हैं। भ्रांतियां फैलाई जा रही थी इसलिये मैं खुद नहाया हूं।

Source : Mohit Bakshi

Delhi Jal Board discusses Delhi Jal Board officer house
      
Advertisment