दिल्ली मुख्य सचिव मारपीट मामला: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी पुलिस

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों द्वारा की गई कथित मारपीट से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पुलिस पूछताछ करेगी।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
दिल्ली मुख्य सचिव मारपीट मामला: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी पुलिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों द्वारा की गई कथित मारपीट से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पुलिस पूछताछ करेगी।

Advertisment

दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री को एक नोटिस भेजा गया है और उनसे शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस थाने में सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा गया है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि उन्हें अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई जवाब नहीं मिला है।

क्या है पूरा मामला: 

बता दें कि मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि 20 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास पर बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप के दो विधायकों ने उनसे मारपीट की थी।

आप के विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को कथित मारपीट के लिए गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

बाद में दोनों विधायकों को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

दिल्ली पुलिस से शिकायत में मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि 19 फरवरी की रात को विधायकों ने बहस करने के बाद उनके साथ मारपीट करने लगे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया था।

घटना के बाद दिल्ली सरकार की तरफ से कहा गया था कि मुख्य सचिव बीजेपी की शह पर काम कर रहे हैं तथा यह घटना आप सरकार को बर्खास्त करने का बहाना है।

और पढ़ें: झारखंड में बनेगा एम्स, केंद्रीय कैबिनेट ने बैठक में दी मंजूरी

Source : News Nation Bureau

ANSHUL PRAKASH delhi cm Delhi Chief Secretary delhi AAP arvind kejriwal
      
Advertisment