/newsnation/media/media_files/2025/02/20/vPfKJDB5x5y860eZI6Eu.jpg)
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता Photograph: (DD/ANI)
Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. रेखा गुप्ता को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं. उनसे पहले आतिशी, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय कैबिनेट के कई सदस्य और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए.
सीएम के अलावा 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
दिल्ली में गुरुवार से रेखा गुप्ता राज की शुरुआत हो गई. उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण के दौरान शपथ ली. उनके अलावा 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. उनके मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा को भी शामिल किया गया है. उनके अलावा आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली में मंत्री बनाया गया है. वहीं रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को भी दिल्ली में मंत्री बनाया गया है. इन सभी विधायकों ने गुरुवार को रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ ली.
#WATCH | BJP's first-time MLA Rekha Gupta takes oath as the Chief Minister of Delhi. Lt Governor VK Saxena administers her oath of office.
— ANI (@ANI) February 20, 2025
With this, Delhi gets its fourth woman CM, after BJP's Sushma Swaraj, Congress' Sheila Dikshit, and AAP's Atishi. pic.twitter.com/bU69pyvD7Y
-
Feb 20, 2025 12:54 IST
छह विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी गुरुवार को रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ ली. जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है.
BJP's Parvesh Sahib Singh, Ashish Sood, Manjinder Singh Sirsa and Ravinder Indraj Singh take oath as ministers in CM Rekha Gupta-led Delhi Government. pic.twitter.com/pzOXHgqXu1
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 12:46 IST
प्रवेश वर्मा ने ली मंत्री के रूप में शपथ
Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. जिसमें बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटें ही जीत पाई.
#WATCH | BJP's Parvesh Sahib Singh takes oath as minister in CM Rekha Gupta-led Delhi Government. pic.twitter.com/0ertQiFXHO
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 12:33 IST
दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी के साथ वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
#WATCH | BJP's first-time MLA Rekha Gupta takes oath as the Chief Minister of Delhi. Lt Governor VK Saxena administers her oath of office.
— ANI (@ANI) February 20, 2025
With this, Delhi gets its fourth woman CM, after BJP's Sushma Swaraj, Congress' Sheila Dikshit, and AAP's Atishi. pic.twitter.com/bU69pyvD7Y -
Feb 20, 2025 12:32 IST
रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: रामलीला मैदान में चल रहे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शपथ दिलाई.
BJP's first-time MLA Rekha Gupta takes oath as the Chief Minister of Delhi. Lt Governor VK Saxena administers her oath of office.
— ANI (@ANI) February 20, 2025
With this, Delhi gets its fourth woman CM, after BJP's Sushma Swaraj, Congress' Sheila Dikshit, and AAP's Atishi. pic.twitter.com/Eomgp9r1Rk -
Feb 20, 2025 12:18 IST
गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता ने किया स्वागत
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों का पहुंचना जारी है. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रामलीला मैदान पहुंच गए. जहां दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया.
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta greets Union Home Minister Amit Shah and BJP National President JP Nadda as they arrive at Ramlila Maidan to attend her oath ceremony. pic.twitter.com/1JobWpKMBz
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 12:12 IST
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे रामलीला मैदान
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं. वहीं यूपी के डिप्पी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं.
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta and BJP leader Parvesh Sahib Singh greet each other at Ramlila Maidan in Delhi. Parvesh Sahib Singh will also take oath today as part of her council of ministers. pic.twitter.com/k41QI69r4n
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 12:08 IST
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी पहुंचे रामलीला मैदान
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मेहमान दिल्ली पहुंचने लगे हैं. इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी दिल्ली पहुंच गए हैं.
#WATCH | Haryana CM Nayab Singh Saini arrives in Delhi to attend the oath ceremony of Delhi CM-designate Rekha Gupta at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/989oCCDvXG
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 12:05 IST
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और वसुंधरा राजे पहुंचीं रामलीला मैदान
Delhi CM Oath Ceremony Live: रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए मेहमान पहुंचने लगे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे भी रामलीला मैदान पहुंच गई हैं.
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta joined by Union Minister Dharmendra Pradhan, Madhya Pradesh CM Mohan Yadav, Rajasthan Deputy CM Prem Chand Bairwa and senior BJP leader Vasundhara Raje in showing a victory sign, at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/zpOSIT1s8y
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 11:50 IST
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचीं स्वाति मालीवाल, रेखा गुप्ता ने किया स्वागत
Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में हो रहा है. सीएम रेखा गुप्ता दोपहर 12.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी, उनके साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मेहमान रामलीला मैदान पहुंचने लगे हैं. इस बीच राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी रामलीला मैदान पहुंचीं. जहां रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया.
#WATCH | Rajya Sabha MP Swati Maliwal greets Delhi CM-designate Rekha Gupta as she arrives at Ramlila Maidan to attend her oath ceremony. pic.twitter.com/y6jSJLCaRO
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 11:19 IST
दिल्ली के विकास का सपना पूरा होगा- बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: दिल्ली में आज से रेखा गुप्ता राज की शुरुआत होने जा रही है. रेखा गुप्ता को पीएम बनाए जाने पर बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि, "यह खुशी की बात है. कल रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया. रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी का दिल्ली के विकास का सपना पूरा होगा."
#WATCH | Delhi: BJP MLA Gajendra Yadav says, "This a matter of joy... that Rekha Gupta was chosen as the CM yesterday... BJP's dream of Delhi's development will be completed under the leadership of Rekha Gupta..." pic.twitter.com/p3HpKLwuSM
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 11:17 IST
रेखा गुप्ता एक काबिल महिला- बीजेपी विधायक अनिल गोयल
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: रेखा गुप्ता आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं. ऐसे में बीजेपी के विधायक भी उनको मुख्यमंत्री बनाए जाने से काफी खुश हैं. बीजेपी विधायक अनिल गोयल ने कहा कि "रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार जमीन पर तेजी से काम करेगी. उन्हें यह जिम्मेदारी सिर्फ इसलिए नहीं दी गई है क्योंकि वह एक महिला हैं बल्कि इसलिए दी गई है कि वह एक सक्षम और काबिल नेता हैं."
#WATCH | Delhi: BJP MLA Anil Goyal says, "... Under the leadership of Rekha Gupta, our government will take swift action on the ground... She is given this responsibility not just because she is a woman but because she is a capable performer..." pic.twitter.com/C9PtR0rbrS
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 11:11 IST
रामलीला मैदान के बाहर मनाया जा रहा जश्न
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सीएम पद की शपथ लेंगी. उसके साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में हो रहा है. जहां जमकर जश्न मनाया जा रहा है. इसके साथ ही मेहमान भी रामलीला मैदान पहुंचने लगे हैं.
#WATCH | Delhi swearing-in ceremony | Celebrations continue outside Ramlila Maidan, where CM-designate Rekha Gupta and her council of ministers will take oath today. pic.twitter.com/lWvQoxYbHz
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 11:09 IST
रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने जताई खुशी
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाने पर दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि, "हमें ऐसा लग रहा है जैसे हम सभी सीएम हैं. पीएम मोदी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को ये तोहफा दिया है. उन्होंने यहां लैंगिक समानता दिखाई है."
#WATCH | Delhi BJP Mahila Morcha president Richa Pandey Mishra says, "We feel as if all of us are CM...PM Modi has given this gift to all the women in Delhi...He has shown gender equality here." pic.twitter.com/UM9IidWqdJ
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 11:07 IST
शीशमहल में नहीं रहूंगी- रेखा गुप्ता
Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं वह रामलीला मैदान में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने कहा कि वह शीशमहल में नहीं रहेंगी.
#WATCH | On asking if she will stay in the 'Sheesh Mahal' after the oath ceremony, Delhi CM designate Rekha Gupta says, "Nahi, Nahi..." pic.twitter.com/BSIQjgMikM
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 11:05 IST
यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है- बीजेपी विधायक करनैल सिंह
Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही है. इस पर बीजेपी के तमाम नेता खुश हैं. इस मौके पर बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने कहा कि, "हमें खुशी है कि बीजेपी की सरकार बनी. इससे भी बड़ी बात यह है कि हमारे पास एक महिला सीएम है. यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है."
#WATCH | Delhi: BJP MLA Karnail Singh says, "We are happy that the BJP government is formed. What is even more important is that we have a woman CM. This is an example of women empowerment..." pic.twitter.com/0RwKktbsbm
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 11:03 IST
दिल्ली को बनाएंगे विकसित- बीजेपी विधायक संजय गोयल
Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली की नई सरकार आज शपथ लेने जा रही है. इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी विधायक संजय गोयल ने कहा कि, "हम बहुत खुश हैं. हम सभी पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगे. हम 'विकसित दिल्ली' बनाएंगे."
#WATCH | Delhi: BJP MLA Sanjay Goel says, "We are very happy. All of us will take PM Modi's vision forward. We will make a 'Viksit Delhi'..." pic.twitter.com/OV9GRIKE1e
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 11:00 IST
शपथ से पहले बीजेपी कार्यकर्ता मना रहे जश्न
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं. इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. शपथ ग्रहण से पहले पार्टी के तमाम कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए.
#WATCH | Delhi: People perform the traditional dance and play the traditional music of Uttarakhand as celebrations continue outside Ramlila Maidan in Delhi.
— ANI (@ANI) February 20, 2025
The swearing-in ceremony of CM-designate Rekha Gupta and her council of ministers will take place here today. pic.twitter.com/XX3f7BqMNn -
Feb 20, 2025 10:57 IST
शपथ ग्रहण से पहले मंदिर पहुंचे कपिल मिश्रा
Delhi CM Oath Ceremony Live Update: दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में कपिल मिश्रा का नाम भी शामिल होगा. वह भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से पहले कपिल मिश्रा पूजा पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि, "मैं यहां (मंदिर में) कुछ मांगने नहीं आया हूं, मैं यहां आभार व्यक्त करने आया हूं. पीएम मोदी के पास इस शहर के लिए एक दृष्टिकोण है, हम इसे मिलकर लागू करेंगे."
#WATCH | BJP leader Kapil Mishra who will take oath as a Delhi minister today, says, "I have not come here (to the temple) to ask for anything, I am here to express gratitude. PM has a vision for this city, we will implement it together..." pic.twitter.com/V89FSXB36p
— ANI (@ANI) February 20, 2025 -
Feb 20, 2025 10:53 IST
मनजिंदर सिंह सिरसा ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता आज सीएम पद की शपथ लेने जा रही है. उनके साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. उनमें मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी शामिल हैं. उन्होंने दिल्ली सरकार में मंत्री बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि, "मैं पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, बैजयंत पांडा और वीरेंद्र सचदेवा को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे उस टीम में शामिल किया, जो दिल्ली के लिए पीएम मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए बनाई गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझे मंत्री के रूप में काम करने का मौका दिया है. इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. यह हम सभी के लिए दिल्ली को एक बार फिर से सुंदर बनाने के लिए मिलकर काम करने का अवसर मिला है.
#WATCH | BJP leader Manjinder Singh Sirsa, who will take oath as a Delhi minister today, says, "I thank PM Narendra Modi, Amit Shah, JP Nadda, Baijayant Panda and Virendraa Sachdeva. They included me in the team which has been formed to realise the vision of PM Modi for… pic.twitter.com/IHdiirdAuZ
— ANI (@ANI) February 20, 2025