दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी सूची, मनीष सिसोदिया की बदली सीट, यहां ताल ठोकेंगे अवध ओझा

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की दूसरी सूची जारी कर दी. जिसमें मनीष सिसोदिया की सीट को बदलकर जंगपुरा कर दिया गया है.

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की दूसरी सूची जारी कर दी. जिसमें मनीष सिसोदिया की सीट को बदलकर जंगपुरा कर दिया गया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
AAP Kejriwan Awadh Ojha and Manish Sisodia

'आप' ने जारी की उम्मीदवारों के नाम की दूसरी लिस्ट (Social Media)

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों के नाम की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज सीट को पार्टी के नए नवेले नेता को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है. आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया को इस बार जंगपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. जबकि पटपड़गंज सीट से पार्टी के नए अवध ओझा को टिकट दिया गया है.

दूसरी सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम

Advertisment

आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में कुल 20 नेताओं के नाम शामिल हैं. जिसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल हैं, हालांकि इस बार वह पटपड़गंज सीट से चुनाव नहीं लेंगे. उनकी सीट पर इस बार शिक्षाविद अवध ओझा को चुनावी मैदान में उतारा गया है. जबकि मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की शंभू बॉर्डर को खोलने वाली याचिका, जानें शीर्ष कोर्ट ने क्या कुछ कहा

किसे कहां से मिला टिकट

    उम्मीदवार का नाम             विधानसभा क्षेत्र

1. दिनेश भारद्वाज-                      नरेला
2. सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू-              तिमारपुर
3. मुकेश गोयल-                        आदर्श नगर से 
4. जसबीर कारला-                     मुंडका
5. राकेश जाटव धर्मरक्षक-            मंगोलपुरी
6. प्रदीप मित्तल-                         रोहिण
7. पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी)-     चांदनी चौक
8. प्रवेश रतन-                            पटेल नगर
9. राखी बिडला-                          मादीपुर
10. प्रवीण कुमार-                       जनकपुरी
11. सुरेंद्र भारद्वाज-                      बिजवासन
12. जोगिंदर सोलंकी-                   पालम
13. मनीष सिसोदिया-                  जंगपुरा
14. अवध ओझा-                         पटपड़गंज
15. प्रेम कुमार चौहान-                 देवली
16. अंजना पारछा-                      त्रिलोकपुरी
17. विकास बग्गा-                       कृष्णा नगर
18. नवीन चौधरी (दीपू)-               गांधी नगर
19. पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी-          शाहदरा
20. आदिल अहमद खान-             मुस्तफाबाद

ये भी पढ़ें: IPL 2025: RCB से DC तक... आईपीएल 2025 में ये होंगे सभी 10 टीमों के विकेटकपर

अवध ओझा की हाल ही में की है राजनीति में एंट्री

बता दें कि शिक्षाविद अवध ओझा ने हाल ही में राजनीति में एंट्री की है. ऐसे में उनके नाम को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. किसी का कहना है कि उन्हें चुनाव लड़ाया जा सकता है, जबकि कुछ लोगों का मानना था कि पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में नहीं उतारेगी, लेकिन आप की दूसरी सूची आते ही ये सभी कयासों से पर्दा उठ गया और पार्टी ने उन्हें मनीष सिसोदिया की सीट रही पटपड़गंज से चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया. बता दें कि इस सीट से मनीष सिसोदिया लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, हालांकि पिछले चुनाव में वह बहुत कम अंतर से जीते थे, जिसे लेकर भी चर्चा का दौर जारी था.

Delhi News AAP aam aadmi party Delhi election Delhi assembly Election
Advertisment