दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी सदस्यों ने आइसा कार्यकर्ताओं को पीटा, FIR दर्ज

आइसा ने शनिवार को आरोप लगाया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने आइसा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

आइसा ने शनिवार को आरोप लगाया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने आइसा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी सदस्यों ने आइसा कार्यकर्ताओं को पीटा, FIR दर्ज

मोतीलाल नेहरु कॉलेज (फाइल फोटो)

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने शनिवार को आरोप लगाया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने आइसा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

Advertisment

आइसा सदस्यों के अनुसार, शुक्रवार को पार्टी सदस्यों से मोतीलाल नेहरू कॉलेज गए आइसा के कार्यकर्ता सुधांशु कुमार और अमन पर एबीवीपी के सदस्य एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व संयुक्त सचिव छत्रपाल यादव ने हमला किया।

साउथ कैंपस पुलिस थाने में घटना पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दोनों विद्यार्थी राजनीतिक दलों के बीच किसी मुद्दे पर कॉलेज परिसर के अंदर कहासुनी हुई और एबीवीपी के सदस्यों ने कथित तौर पर दोनों आइसा कार्यकर्ताओं को एक कमरे में बंद करने की कोशिश की।

और पढ़ें: IIT ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस बार 121 सीटें रही खालीं

आइसा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन पर शुक्रवार को ही दो बार हमला किया। पहली बार मोतीलाल नेहरू कॉलेज में और दूसरी बार आर्यभट्ट कॉलेज में। सुधांशु ने कहा, 'वह पीछे नहीं हटेंगे और न्याय की मांग करेंगे तथा शैक्षणिक परिसरों को हिंसा मुक्त करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।'

दिल्ली विश्वविद्यालय की आइसा अध्यक्ष कवलप्रीत कौर ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि विद्यालय परिसर में लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है।

कौर ने कहा, 'पुलिस इसे लेकर गंभीर नहीं है। पिछले एक साल में एबीवीपी द्वारा अध्यापकों और विद्यार्थियों पर हमले की अनेकों खबरें आ चुकी हैं। उनमें से कइयों ने तो बदले की हिंसा के डर से शिकायत भी नहीं की। एबीवीपी खुद को कानून से भी ऊपर समझता है, क्योंकि पुलिस और सरकार की ओर से उन्हें छूट मिली हुई है।'

और पढ़ें: AICTE ने लिया बड़ा फैसला, 30 फीसदी से कम एडमिशन पर इंजीनियरिंग कॉलेज होगें बंद

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व संयुक्त सचिव छत्रपाल यादव पर आरोप
  • कथित तौर पर दोनों आइसा कार्यकर्ताओं को एक कमरे में बंद करने की कोशिश की

Source : IANS

delhi university delhi du ABVP AISA
      
Advertisment