जानिए रेखा गुप्ता के दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने तक का सियासी सफर

रेखा गुप्ता ने राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाली रेखा अब दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन चुकी हैं. जानिए उनके राजनीतिक सफर की पूरी कहानी.

author-image
Gaurav Prabhakar
New Update
delhi 4th chief minister rekha gupta image

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने तक का सफर, जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता Photograph: (Social Media)

दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ चुका है. रेखा गुप्ता जो कल यानी 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता हैं और दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. खास बात यह है कि वह इस पद तक पहुंचने वाली चौथी महिला होंगी. उनके मुख्यमंत्री बनने का यह गौरव न सिर्फ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके खुद के लिए भी एक ऐतिहासिक मूमेंट है.

Advertisment

छात्र राजनीति से लेकर मुख्यमंत्री पद तक का सफर

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ. उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई थी, जब उन्होंने 1996-97 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) की अध्यक्ष पद का चुनाव जीता. छात्र राजनीति में उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें भाजपा में एक मजबूत स्थान दिलाया.

दिल्ली नगर निगम से विधानसभा तक

रेखा गुप्ता ने छात्र राजनीति के बाद 2007 में दिल्ली नगर निगम (MCD) का चुनाव लड़ा और उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से पार्षद बनीं. इसके बाद 2012 में भी उन्होंने जीत दर्ज की और उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से फिर से पार्षद चुनी गईं. उनके काम और संगठन कौशल के कारण पार्टी ने उन्हें दिल्ली भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दीं. वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं और दिल्ली भाजपा की महासचिव के तौर पर भी काम किया.

2025 विधानसभा चुनाव और ऐतिहासिक जीत

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया. यह जीत उनके लिए बेहद खास रही, क्योंकि इसी के साथ भाजपा ने दिल्ली में सत्ता हासिल की और उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया.

दिल्ली की पहली भाजपा महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली की राजनीति में अब तक सिर्फ तीन महिलाएं मुख्यमंत्री बनी हैं. चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने इतिहास रच दिया है. खास बात यह भी है कि वह दिल्ली की पहली महिला भाजपा मुख्यमंत्री बनेंगी.

राजनीति में आगे क्या?

रेखा गुप्ता के सामने अब दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती है. भाजपा को लंबे समय बाद दिल्ली की सत्ता मिली है और अब देखना होगा कि वह अपने वादों को किस हद तक पूरा कर पाती हैं. लेकिन एक बात साफ है, छात्र राजनीति से शुरू हुआ यह सफर अब मुख्यमंत्री पद तक पहुंच चुका है और यह यात्रा अभी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, भाजपा विधायक दल की बैठक में नाम का ऐलान

Delhi chief minister Rekha Gupta Pravesh Verma BJP MP Pravesh Verma BJP
      
Advertisment