/newsnation/media/media_files/RmHdgW3Xm5P4EP0JPPVP.jpg)
Tilak Nagar Cricket Fight Murder: दिल्ली के तिलक नगर के इलाके में क्रिकेट खेलते वक्त एक मामूली विवाद जानलेवा साबित हुआ. जानकाररी के तहत वुडलैंड पार्क में 12 साल औरर 15 साल के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हो गई. शुरूआत में बहस हुई. इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था ​कि बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में तबदील हो जाएगा.
खेल के वक्त हाथापाई
मामला तिलक नगर के वुडलैंड पाक का है. यह घटना 23 फरवरी की है. शाम को करीब सात बजकर 22 मिनट पर बच्चे यहां पर क्रिकेट खेल रहे थे. पुलिस के अनुसार, कुछ देर में किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया. यह इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच बचाव भी किया. मगर दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई. झड़प के बाद 12 साल के बच्चे ने घर पहुंकर पूरी घटना अपने चचेरे भाई को बताई. इसके बाद मामला गंभी हो गया.
आरोपी ने दोस्तों को बुलाया
12 साल के बच्चे पूरी बात अपने 17 और 13 वर्ष के चचेरे भाइयों को पूरी बात बताई. इसके बाद तीनों नाबालिगों ने मिलकर 15 साल के किशोर को ढूंढ़ने लगे. पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:22 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोबारा से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते हिंसक झड़प शुरू हो गई.
गर्दन और सिर पर चोट
मारपीट के वक्त 15 साल के किशोर के गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. हाथों से किए वार काफी तेज थे. इसके कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया. घटना के बाद से आसपास के लोग और परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. घायल हालत में उसे पश्चिमी दिल्ली के प्रसिद्ध दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां पर डॉक्टरों जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us