/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/19/75-coldindelhi.jpg)
सर्दियों ने धीरे-धीरे कहर ढाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 48 घंटों में सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों को अलाव के सामने बैठने पर मजबूर होना पड़ा।
Delhi: Cold wave grips the national capital pic.twitter.com/wkaH2Ya7MV
— ANI (@ANI_news) December 19, 2016
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं में इजाफा होगा। शाम होते ही ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत जरूर मिल रही है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा मौसम रहने से फसलों को फायदा मिलेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात में ठंड बढ़ गई है, लेकिन दिन में धूप निकलने की वजह से इस सीजन की फसलों को फायदा होगा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में तापमान के 7-8 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े जरूर पहनें और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।