दिल्ली: दो अफ्रीकी समूहों के बीच झड़प, एक नाईजीरियाई युवक की चाकू मारकर हत्या

घटना में 30 वर्षीय हैरी नाम के शख्स पर चाकू से हमला किया गया। उसे इलाज के लिए एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
दिल्ली: दो अफ्रीकी समूहों के बीच झड़प, एक नाईजीरियाई युवक की चाकू मारकर हत्या

दो अफ्रीकी समूहों के बीच हुई झड़प में शुक्रवार देर रात एक नाईजीरियाई युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

दक्षिण दिल्ली के छत्तरपुर इलाके के करीब में शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे कथित रूप से अफ्रीकी लोगों के दो समूहों की एक दूसरे से लड़ाई हो गई।

घटना में 30 वर्षीय हैरी नाम के शख्स पर चाकू से हमला किया गया। उसे इलाज के लिए एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा, 'जब मृतक पर चाकू से हमला किया गया, तब वह एक चाय की दुकान पर बैठा था।'

पुलिस ने कहा, 'हैरी महरौली में राजपुर खुर्द गांव में एक किराए के मकान में रह रहा था। झगड़े के कारणों का पता लगाया जा रहा है।'

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रोमिल बनिया ने कहा, 'हमने एक संदिग्ध (नाईजीरियाई) को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।'

ये भी पढ़ें: करीना ने किया खुलासा, पहले ये रखा था 'तैमूर' का नाम

Source : IANS

delhi Nigerian
      
Advertisment