दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोप में अमानतुल्लाह के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया, हो सकती है गिरफ्तारी

दिल्ली के वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोप में अमानतुल्लाह के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया, हो सकती है गिरफ्तारी

फाइल फोटो, आप विधायक अमानतुल्लाह खान

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ सीबीआई ने  केस दर्ज कर लिया है।केस दर्ज होने के बाद अमानतुल्लाह खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं।

Advertisment

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने भ्रष्टाचार के आरोप के बाद वक्फ बोर्ड को भंग करके मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड में भर्ती के दौरान कानूनी प्रकियाओं की अनदेखी और फंड के दुरुपयोग का आरोप है।

भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगने के बाद अमानतुल्लाह खान ने चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले अमानतुल्लाह खान पर उनकी साली ने ही छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था जिसके बाद अमानतुल्लाह खान को जेल भी जाना पड़ा था। अमानतुल्लाह खान दिल्ली के ओखला इलाके से विधायक हैं।

HIGHLIGHTS

  • अमानतुल्लाह खान के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया
  • अमानतुल्लाह पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में है घोटाले का आरोप

Source : News Nation Bureau

amanatullah khan Najeeb Jung अमानतुल्लाह खान cbi आम आदमी पार्टी Delhi Waqf Board
      
Advertisment