लोकसभा चुनाव के बाद 9 राज्यों में हुए चुनाव, 7 में NDA जीती; वर्तमान में 19 राज्यों में सरकार

भाजपा/एनडीए वर्तमान में 19 राज्यों में शासन कर रही है. भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बना रही है. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नौ राज्यों में चुनाव हुए, इनमें से सात राज्यों में भाजपा/एनडीए की सरकार है.

भाजपा/एनडीए वर्तमान में 19 राज्यों में शासन कर रही है. भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बना रही है. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नौ राज्यों में चुनाव हुए, इनमें से सात राज्यों में भाजपा/एनडीए की सरकार है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
BJP and NDA wins Seven Elections out of Nine currently running 19 state governments

NDA govt in 19 States

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं. भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में वापसी कर रही है. भाजपा ने प्रदेश की 70 सीटों में से 48 सीटों पर कब्जा कर लिया है. वहीं, आप 22 सीटों पर ही जीत सकी है. कांग्रेस लगातार तीसरी बार भी खाता नहीं खोल पाई है. भाजपा ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया था. भाजपा ने पीएम मोदी के चेहरे पर ही पूरा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. 

Advertisment

2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें. भाजपा ने उनके नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव के बाद नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ा. इनमें से सात सीटों में एनडीए सरकार ने जीत दर्ज की. वर्तमान में भाजपा/एनडीए 19 राज्यों में सरकार चला रही है.  

इन राज्यों में हुए चुनाव- आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र, दिल्ली 

इसमें 5 राज्यों में भाजपा की सरकार- अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली 

इन राज्यों में एनडीए सरकार- आंध्र प्रदेश, सिक्किम (केंद्र में भाजपा के साथ, राज्य में अलग-अलग)

इन राज्यों में भाजपा की हार- जम्मू-कश्मीर और झारखंड

वर्तमान में भाजपा की 19 राज्यों में सरकार

बता दें, सिक्किम के सत्तारूढ़ दल एसकेएम और भाजपा का गठबंधन चुनाव से ठीक पहले टूट गया था. हालांकि, एसकेएम केंद्र में भाजपा के साथ है. जम्मू-कश्मीर में एनसी के नेतृत्व वाले गठबंधन और झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता में हैं. वर्तमान में भाजपा/एनडीए की 19 राज्यों में सरकार है. 

जम्मू-कश्मीर और झारखंड जीतते तो भाजपा की 21 राज्यों में सरकार होती

भाजपा/एनडीए अगर जम्मू-कश्मीर और झारखंड चुनाव में जीत दर्ज कर लेती तो भाजपा की 21 राज्यों में सरकार होती. 81 सीटों वाले झारखंड विधानसभा में भाजपा महज 21 सीटें ही जीत पाई थी. वहीं, भाजपा जम्मू-कश्मीर में 28 सीटें ही जीत पाई. साल 2018 में भाजपा/एनडीए की सबसे ज्यादा 21 राज्यों में सरकार थी. 

NDA BJP
      
Advertisment