/newsnation/media/post_attachments/images/2023/01/27/bbc-documentary-controversy-19.jpg)
BBC documentary controversy( Photo Credit : फाइल पिक)
BBC Documentary Controversy: BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद जोर पकड़ता जा रहा है. आज यानी शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में कला संकाय के बाहर हंगामा शुरू हो गया क्योंकि पुलिस ने भीम आर्मी के छात्रसंघ के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया। NSUI-KSU द्वारा फैकल्टी में PM मोदी पर आधारित BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के आह्वान के मद्देनजर वहां CrPC की धारा 144 लगाई गई है। नॉर्थ दिल्ली के DCP सागर सिंह कलसी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में हालात सामान्य हैं। शाम 4 बजे कुछ लोग BBC डॉक्यूमेंट्री चलाने आए थे उन्हें रोका गया, लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से हिरासत में ले लिया। इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय में हालात सामान्य है.
दिल्ली विश्वविद्यालय में हालात सामान्य हैं। शाम 4 बजे कुछ लोग BBC डॉक्यूमेंट्री चलाने आए थे उन्हें रोका गया, लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से हिरासत में ले लिया। इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय में हालात सामान्य है: सागर सिंह कलसी, DCP नॉर्थ दिल्ली https://t.co/sHkWWs1SOipic.twitter.com/aoZ3nepa3Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2023
उत्तर दिल्ली की ADCP रश्मि शर्मा ने बताया कि जो चीज़ सार्वजनिक व्यवस्था और शांति व्यवस्था को खराब करती है वहां हमें निवारक कार्रवाई करनी पड़ती है। ये सिर्फ निवारक कार्रवाई है. BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद: डीयू के बाहर धारा 144 लागू, पुलिस बल तैनात यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे. हर अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए बने रहिए newsnationtv.com के साथ...
Source : News Nation Bureau