/newsnation/media/media_files/2025/10/01/yoga-guru-baba-ramdev-2025-10-01-14-58-47.jpg)
योग गुरू बाबा रामदेव
योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज 14 फरवरी शनिवार को हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों की सभा को संबोधित करेंगे. वे मूल्य आधारित शिक्षा प्रणाली अपनाने और लॉर्ड मैकाले की 1835 की शिक्षा नीति के बंधनों से मुक्त होने की जरूरतों पर बल देंगे. युवाओं को भंवरजाल और दिवास्वप्न की दुनिया से बाहर निकालकर भारतीयता के बोध के साथ दुनिया का नेतृत्व करने की शिक्षा और विधि से अवगत कराएंगे.
मानसिकता से बाहर निकालना जरूरी
उनका कहना है कि यह सब हमारी आने वाली पीढ़ियों को मुगल और ब्रिटिश साम्राज्य की गुलामी वाली मानसिकता से बाहर निकालना जरूरी है. इस प्रकार, सच्ची शैक्षिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता प्राप्त करने ओर विश्व गुरु भारत तथा एक विकसित देश का निर्माण करने के लक्ष्य को प्राप्त करना होगा.
लाइव प्रसारण भी किया जाएगा
इस दौरा एन. पी. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस), कार्यकारी अध्यक्ष, भारतीय शिक्षा बोर्ड एक अहम विषय पर प्रस्तावना भाषण देंगे. कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. स्वामी रामदेव दोपहर 3:30 बजे अपना भाषण देंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल विहार, दिल्ली में होगा. लोगों को एंट्री इसके 4 नंबर गेट से होगी. इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा. इसके लिए खास व्यवस्था की गई है. मल्टीकैम लाइव प्रसारण एएनआई और स्वामी रामदेव महाराज के फेसबुक हैंडल पर शेयर किया जाएगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us