अरविंद केजरीवाल की दिल्ली वालों से अपील, AAP को वोट दीजिए, सीलिंग और मेट्रो किराए में वृद्धि से...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे।

author-image
Rajeev Mishra
एडिट
New Update
अरविंद केजरीवाल की दिल्ली वालों से अपील, AAP को वोट दीजिए, सीलिंग और मेट्रो किराए में वृद्धि से...

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे। उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "आप और भाजपा में सीधी टक्कर। कांग्रेस को मात्र नौ प्रतिशत वोट।"

Advertisment

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता। उन्होंने कहा,"लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। भाजपा/कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते और अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।"

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटें जीती थी।

delhi Ceiling Metro Fare Arivnd Kejriwal Vote for AAP
      
Advertisment