दिल्ली में 2011 के बाद 7 मई को सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
दिल्ली में 2011 के बाद 7 मई को सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया

प्रतीकात्मक चित्र

दिल्ली रविवार को गर्मी से उबल पड़ी, लू के थपेड़ों के बीच तापमान बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह गर्मी के मौजूदा मौसम में औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक रहा।

Advertisment

राजधानी में 2011 के बाद सर्वाधिक गर्म 7 मई का दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।'

उन्होंने कहा कि सोमवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 44 और 26 डिग्री रहने की संभावना है। 7 मई 2016 को अधिकतम तापमान 35.25 डिग्री और इसी दिन 2015 में आठ डिग्री ज्यादा 43.28 डिग्री रहा था।

इसे भी पढ़ें: स्मार्टफोन पर ज्यादा खेलने वाले बच्चे, देर से बोलना करते है शुरू

साल 2014, 2013, 2012 और 2011 में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.24, 41.25, 40.25 और 39.24 डिग्री रहा था।

न्यूनतम तापमान रविवार को 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा, यह मौसम के औसत तापमान से एक पायदान ऊपर रहा, जबति आद्र्रता उच्चतम 64 और न्यूनतम 13 फीसदी के बीच में रही।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने ही नहीं बढ़ानें में भी मददगार होते है ये योगासन

शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह मौजूदा गर्मी के मौसम के औसत से दो डिग्री से ज्यादा रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

 IPL 2017 Live Score KXIP Vs GL: गुजरात पर हाशिम अमला का हमला, जड़़ा आईपीएल 10 का दूसरा शतक

Source : IANS

Delhi Weather
      
Advertisment