कपिल मिश्रा के आरोपों की जांच करेगी सीबीआई, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन पर है भ्रष्टाचार का आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती है। सीबीआई केजरीवाल और जैन के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती है। सीबीआई केजरीवाल और जैन के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
कपिल मिश्रा के आरोपों की जांच करेगी सीबीआई, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन पर है भ्रष्टाचार का आरोप

कपिल मिश्रा (फोटो-PTI)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती है। सीबीआई केजरीवाल और जैन के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी।

Advertisment

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सीबीआई में मंगलवार को तीन शिकायतें दर्ज कराई है।

मिश्रा ने कहा, 'मैंने तीन शिकायत दर्ज कराई है।पहली भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ। दूसरी अवैध भूमि सौदे के लिए सत्येंद्र जैन के खिलाफ और तीसरी पांच आप नेताओं के खिलाफ, जिन्होंने चंदे का दुरुपयोग कर विदेश यात्राएं की।'

उन्होंने आरोप लगाया है कि 5 मई को सत्येंद्र जैन ने दो करोड़ रुपये अरविंद केजरीवाल को बतौर घूस दिये।

आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित कपिल मिश्रा ने कहा, 'अगर उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के विवरण का खुलासा नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा।'

मिश्रा ने आरोप लगाया, 'राघव चड्ढा, आशीष खेतान, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और दुर्गेश पाठक सभी विदेश यात्राओं पर चले गए, जिसका विवरण दिया जाना चाहिए। संजय सिंह ने रूस में कुछ अवैध सौदे भी किए हैं।'

मनोरंजन से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

HIGHLIGHTS

  • केजरीवाल, सत्येंद्र जैन के खिलाफ लगाये गये आरोपों की जांच करेगी सीबीआई
  • आप से निष्कासित कपिल मिश्रा ने केजरीवाल, जैन और अन्य के खिलाफ लगाये हैं भ्रष्टाचार के आरोप

Source : News Nation Bureau

AAP SATYENDER JAIN kapil mishra cbi arvind kejriwal
Advertisment