/newsnation/media/media_files/2026/02/18/aap-2026-02-18-21-19-27.jpg)
‘आप’ विधायक कुलदीप कुमार
आम आदमी पार्टी का दावा है कि राजधानी में क्राइम रेट काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ‘आप’ विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होने के कारण रोज हत्याएं हो रही हैं. अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि नंदनगरी में अपने नाबालिग बेटे को बचाने गए पिता की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हालात ये हो गए हैं कि अब बीच बचाव करने वाले लोगों की हत्याएं हो रही हैं.
दिल्ली में सैकड़ों हत्याएं हो चुकी हैं
बुधवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार ने दावा किया कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था खराब होती जा रही है. नए साल से लेकर अब तक दिल्ली में सैकड़ों हत्याएं हो चुकी हैं.
पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई
कुलदीप कुमार का दावा है कि राजधानी में लगातार फिरौतियां मांगी जा रही हैं और हत्याएं हो रही हैं. अपने बच्चे को बचाने के लिए बीच में आने वाले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कुछ दिन पहले त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति को बचाने आए एक वकील को गोली मार दी जाती है. गनीमत रही कि उनकी जान बच गई.
पुलिस कमिश्नर मिलने का समय दें- AAP
आप नेता का दावा किया कि बीते एक साल से राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है. माताएं और बहनें सुरक्षित नहीं हैं. यही नहीं आम आदमी पार्टी के विधायक जब दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलने का समय मांगते हैं, तो हमें समय नहीं दिया जाता. आम आदमी पार्टी दिल्ली में विपक्ष की भूमिका निभा रही है.
“आप” नेता कानून व्यवस्था पर उनसे बात करना चाहते हैं. हम जानना चाहते हैं कि आखिर अपराधी इतने भयमुक्त क्यों घूम रहे हैं? अपराधियों को अपराध करने से डर क्यों नहीं लग रहा है? आप नेता कुलदीप ने मांग की, कि पुलिस कमिश्न विपक्ष के विधायकों को मिलने का वक्त दें.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us