/newsnation/media/media_files/2025/09/08/saurabh-bhardwaj-2025-09-08-21-01-09.jpg)
saurabh bhardwaj Photograph: (social media)
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. दिल्ली आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को सरकार से कई सवाल किए और जवाब देने की मांग की. उन्होंने पूछा कि जनकपुरी में सड़क में खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक की मौत पर सरकार के मंत्रियों ने झूठ क्यों बोला कि सुरक्षा के सारे इंतजाम थे. जबकि यह मौत सरकार की लापरवाही की वजह से हुई. आखिर दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन के साथ क्यों छेड़छाड़ की. वहीं सीएम से निजी स्कूलों में बढ़ी फीस वापसी, बेरोजगार बस मार्शलों समेत कई अन्य सवालों के जवाब देने की मांग की है.
एक्यूआई आंकड़ों के साथ हेरफेर क्यों की गई?
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पूछा कि दिवाली की रात एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन बंद क्यों किए गए? वॉटर स्प्रिंकलर का इस्तेमाल करके असली एक्यूआई आंकड़ों के साथ हेरफेर क्यों की गई? उन्होंने पूछा कि कितने प्राइवेट स्कूलों ने बढ़ी हुई फीस पेरेंट्स को वापस दी है? सरकार के वादे और कोर्ट के आदेश के बावजूद प्राइवेट स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है? मुख्यमंत्री और भरत अरोड़ा के बीच क्या सांठ-गांठ है, मुख्यमंत्री इसे कैसे समझाएंगी?
सरकारी अस्पतालों का निजीकरण क्यों कर रही हैं?
सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि जब केंद्र सरकार के विशेषज्ञों की राय थी कि दिल्ली में कृत्रिम बारिश मुमकिन नहीं है, तो इस पर पैसा क्यों खर्च किया गया? 10 हजार बस मार्शलों की नौकरी अब तक बहाल क्यों नहीं की गई? सरकार हजारों करोड़ रुपए से बने सरकारी अस्पतालों का निजीकरण क्यों कर रही हैं?
सीएम से सभी सवालों का विस्तार से जवाब देने की मांग की
सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि सरकार के मंत्रियों और दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी 'डेथ पिट' के क्राइम सीन पर लीपापोती क्यों की? गरीब मजदूर को गिरफ्तार किया गया. मगर मुख्य ठेकेदार को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? साथ ही उन छह पुलिस थानों पर किसी तरह की कार्रवाई क्यों नहीं की गई. उन्होंने पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज नहीं की थी. सीएम पीड़ित परिवारों से मिलने क्यों नहीं गईं? दिल्ली की जनता इन सभी मामलों पर साफ जवाब चाहती है. उन्होंने सीएम से इन सवालों का विस्तार से जवाब देने की मांग की.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us