/newsnation/media/media_files/2026/02/21/police-crime-2026-02-21-18-47-04.jpg)
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में गुरुवार (5 मार्च) शाम एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड करने वालों में मां और दो बेटी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां बेहोश हालत में मिलीं. पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि महिला ने पहले अपनी बेटियों की हत्या की और उसके बाद खुद आत्महत्या करने की कोशिश की.
घटना की जानकारी
पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे उन्हें एक कॉल मिली. कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक घर का दरवाजा काफी देर से खटखटाया जा रहा है, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जब पुलिस ने घर का दरवाजा देखा तो वह अंदर से बंद था. इसके बाद पुलिस किसी तरह घर के अंदर पहुंची. अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. घर के अलग-अलग कमरों में दो महिलाओं के शव मिले.
VIDEO | Delhi: A family of three reportedly committed suicide in Malviya Nagar.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2026
BJP MLA Satish Upadhyay says, "Police are investigating the incident. The mother has been taken to the hospital. This is a very heart-wrenching incident. It seems to be a case of suicide. One of the… pic.twitter.com/HqvSrRuMLU
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक बेटी का शव कमरे में बिस्तर पर मिला, जिसके चेहरे पर तकिया रखा हुआ था. दूसरी बेटी का शव दूसरे कमरे में मिला, जिसके गले में रस्सी बंधी हुई थी. बाद में दोनों की पहचान 33 और 28 साल की बहनों के रूप में हुई.
बेहोशी की हालत में मिली मां
बता दें कि उसी घर के एक कमरे में मृतका की मां भी बेहोश हालत में पाई गईं, लेकिन उनकी सांस चल रही थी. पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.
पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे घर की जांच की. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों की हत्या की और फिर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि, इस घटना की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.
यह भी पढ़ें- Rahveer Yojana: अब इस राज्य के लोगों को सड़क दुर्घटना पर मिलेगी 25 हजार रुपए की मदद, जानें पूरी योजना
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us