/newsnation/media/media_files/2025/02/22/QJqq7pT04fdgtMow7qDS.jpg)
File Photo (ANI)
छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर अपनी कलाइयों पर ब्लेड मार लिया है. इसका खुलासा तब हुआ, बह परिजनों ने बच्चों की कलाइयों पर कट के निशान देखें तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि पूरी घटना करीब 20 दिन पुरानी है. अब घाव भरना शुरू हो गए हैं. गनीमत है कि सभी छात्र अब सुरक्षित हैं. उनकी काउंसलिंग कराई गई और शिक्षकों-परिजनों से कहा गया है कि वह बच्चों पर कड़ी नजर रखें. घटना प्रदेश के धमतरी जिले की है.
प्रशासन ने शुरू की जांच
अधिकारियों ने बताया कि जिले के दहदहा गांव के एक सरकारी स्कूल में सभी बच्चे पढ़ते थे. उन्होंने किसी धारदार चीज शायद ब्लेड से अपनी कलाई काट ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. सभी विद्यार्थि फिलहाल सुरक्षित हैं. उनके घाव अब भरना शुरू हो गए हैं. प्रशासन ने सभी बच्चों को समझाइश दी है. टीचर्स और पेरेंट्स को उन पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी गई है.
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
मामले में स्थानीय तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि विद्यार्थियों ने 13 फरवरी को बच्चों की कलाई पर निशान देखें, जिसकी जानकारी उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट को दी. स्कूल प्रबंधन ने जब बाद में मामले की जांच की तो पता चला कि 35 छात्रों ने अपनी कलाई किसी धारदार चीज से काट ली है.
डॉक्टरों को नशे की लत का शक
प्रिंसिपल ने जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम के साथ खुद बंछोर ने स्कूल का दौरा किया. जांच में पता चला कि एक महीने पहले ही उन्होंने अपनी कलाई काट ली थी, अब सिर्फ निशान ही बचे थे. बच्चों से बात करने पर पता चला कि उन्होंने एक-दूसरे की देखा-देखी में ऐसा किया. हालांकि, डॉक्टरों को शक है कि बच्चों ने नशे की लत की वजह से ऐसा किया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us