बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सड़क निर्माण कंपनी के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या

गुरुवार को बिहार के सारण जिले के बेढ़नी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण में जुटी कंपनी के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

गुरुवार को बिहार के सारण जिले के बेढ़नी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण में जुटी कंपनी के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सड़क निर्माण कंपनी के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या

प्रतिकात्मक चित्र

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह हत्या करने से नहीं चूकते। गुरुवार को सारण जिले के बेढ़नी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण में जुटी कंपनी के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisment

पुलिस के मुताबिक, दिघवारा से भेल्दी तक सड़क बना रही सृष्टि डेवलपमेंट प्राइवेट कंपनी के भगवानपुर आधार शिविर पर देर रात धावा बोलकर अज्ञात अपराधियों ने वहां सो रहे दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

बेढ़नी के थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों की पहचान कंपनी के मुंशी लाल बाबू मिश्रा (60) (मटिहानी, बेगूसराय) व धर्मवीर कुमार (40) (रूकनपुरा, पटना) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारी घटना के बाद दहशत में हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पिछले साल दरभंगा में सड़क निर्माण से जुड़े इंजीनियर की हत्या कर दी गई थी।

और पढ़ें:  नीतीश का दावा गलत, शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़े अपराध, हत्या, अपहरण और दंगे जैसे मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी

और पढ़ें: समस्तीपुर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

HIGHLIGHTS

  • छपरा में सड़क निर्माण में जुटी कंपनी के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या
  • हत्या के कारणों की नहीं मिली जानकारी, पुलिस जांच में जुटी
  • पहले भी हो चुकी है सड़क निर्माण से जुड़े कर्मचारियों की हत्या

Source : News Nation Bureau

Lalu Yadav Nitish Kumar Bihar Bihar crime News in Hindi Chhapra Officials shot dead Road construction company
      
Advertisment