बिहार: भूमि विवाद में पिता और बेटे की मौत, 5 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी

बिहार में एक भूमि विवाद के दौरान पिता और पुत्र की मृत्यु हो गई। यह घटना बिहार के सीवान जिले के गौतमबुद्ध नगर थाना क्षेत्र में हुई है।

बिहार में एक भूमि विवाद के दौरान पिता और पुत्र की मृत्यु हो गई। यह घटना बिहार के सीवान जिले के गौतमबुद्ध नगर थाना क्षेत्र में हुई है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
बिहार: भूमि विवाद में पिता और बेटे की मौत, 5 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी

बिहार: भूमि विवाद में पिता और बेटे की मौत (सांकेतिक फोटो)

बिहार में एक भूमि विवाद के दौरान पिता और पुत्र की मृत्यु हो गई। यह घटना बिहार के सीवान जिले के गौतमबुद्ध नगर थाना क्षेत्र में हुई है। दरअसल मंगलवार को एक भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Advertisment

इस घटना में जान गंवाने वाले दो लोग पिता व पुत्र हैं। पुलिस के अनुसार, पिपरा गांव निवासी परमेश्वर सिंह का अपने ही भाई कृष्णा सिंह से काफी दिनों से भूमि के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच मंगलवार तड़के कूड़ा फेंकने पर विवाद हो गया।

​बिहार के आरा में बेकाबू भीड़ ने बरहड़ा थाने को आग लगाई, पुलिस की गाड़ी फूंकी

पुलिस के अनुसार, इस विवाद ने बाद में हिंसा का रूप ले लिया। इस झड़प में एक पक्ष के लोगों ने घर में रखे हसुली और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें 60 वर्षीय परमेश्वर सिंह और उनके 30 साल के बेटे वीरेंद्र की घटनास्थाल पर ही मौत हो गई।

गौतमबुद्घ नगर के थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से पांच से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

देश से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : IANS

Bihar Crime Murder siwan
      
Advertisment