बिहार के मुंगेर में पत्थर माफियाओं ने पुलिसकर्मी को रौंदा
बिहार के मुंगेर में एक पुलिस अधिकारी को अवैध पत्थर से लदे टैक्टर को रोकना भारी पड़ गया।
नई दिल्ली:
बिहार के मुंगेर में एक पुलिस अधिकारी को अवैध पत्थर से लदे टैक्टर को रोकना भारी पड़ गया। टैक्टर चालक ने एएसआई जयप्रकाश को मौके पर ही कुचल दिया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रैक्टर का ड्राइवर मौका से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, अवैध खनन की सूचना के बाद गुरुवार को पुलिस टीम तिरासी पहाड़ जा रही थी।
इसी क्रम में एएसआई जयप्रकाश ने अवैध पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को रुकने को कहा। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर से एएसआई को ही कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि घायल एएसआई को प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेज दिया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय