13 राज्यों के राज्यपाल को बदला गया, जाने फागू चौहान को किस राज्य का बनाया गया राज्यपाल

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार और झारखंड सहित कुल 13 राज्यों के राज्यपाल को बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का गर्वनर बनाया गया है.

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार और झारखंड सहित कुल 13 राज्यों के राज्यपाल को बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का गर्वनर बनाया गया है.

author-image
Rashmi Rani
New Update
fagu

Fagu Chauhan( Photo Credit : फाइल फोटो )

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार और झारखंड सहित कुल 13 राज्यों के राज्यपाल को बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का गर्वनर बनाया गया है तो वहीं हिमाचल प्रदेश के गर्वनर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का गर्वनर बनाया गया है तो वहीं सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. ये अधिसूचना राष्ट्रपति भवन से जारी की गई है. 

Advertisment

सीपी. राधाकृष्णन को बनाया गया  झारखंड का राज्यपाल 

मिली जानकारी के अनुसार  लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है. सीपी. राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया तो वहीं शिव प्रताप शुकुल को हिमाचल प्रदेश का नया गवर्नर बनाया गया है. गुलाब चंद कटारिया को असम का गवर्नर नियुक्त किया गया तो अयोध्या केस का फैसला सुनाने वाली पीठ का हिस्सा रहे मूर्ति (रि) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. 

13 राज्यों में बदले गए राज्यपाल के नामों की लिस्ट 

के ति परनाइक- अरुणाचल प्रदेश
लक्ष्मण आचार्य – सिक्कम
​​​​​​​सी पी राधाकृष्णन – झारखंड
शिव प्रताप शुक्ल – हिमाचल प्रदेश
गुलाब चंद कटारिया – असम
एस अब्दुल नजीर – आंध्र प्रदेश
बी बी हरिचंदन – छत्तीसगढ़
अनुसुइया उइके – मणिपुर
एल गणेशन – नगालैंड
पी चौहान – मेघालय
राजेंद्र व आर्लेकर – बिहार
रमेश बैस – महाराष्ट्र
बी डी मिश्रा – एल जी - लद्दाख

यह भी पढ़ें : सीएम की यात्रा से पहले मुजफ्फरपुर में टाइम बम बरामद, तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल का मंजूर किया गया इस्तीफा 

वहीं, आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद बड़े पैमाने पर नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. जिसके बाद बिहार, झारखंड सहित कुल 13 राज्यों के गवर्नर को बदला गया है. 

HIGHLIGHTS

  • 13 राज्यों के राज्यपाल को बदलने की अधिसूचना जारी
  • राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का बनाया गया गर्वनर 
  • राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का बनाया गया गर्वनर 
  • राष्ट्रपति भवन से जारी की गई अधिसूचना

Source : News State Bihar Jharkhand

Ramesh Bais CP Radhakrishnan Draupadi Murmu Bihar political news Governor of Bihar fagu chauhan
Advertisment