Bihar: 'जनता के साथ धोखा हुआ है', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ है. जानें तेजस्वी ने किस पर लगाए आरोप...

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ है. जानें तेजस्वी ने किस पर लगाए आरोप...

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Tejashvi Yadav Net Worth

Tejashvi Yadav

बिहार में बड़ा उलटफेर हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनना चाहते हैं. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाली बात पर तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है.

Advertisment

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार चुनाव जिस प्रकार से भाजपा ने मशीन तंत्र का दुरुपयोग किया, जनता ने उसे देखा है. बिहार में जन भावना के खिलाफ सत्ता का परिवर्तन हो रहा है. बिहार में कौन अधिकारी, मंत्री और केंद्र के किस नेता द्वारा नीतीश कुमार को हाईजैक किया गया है, वह जनता जानती है. जनता के साथ ये धोखा है. एनडीए का नारा था कि 2025 से 2030 फिर से नीतीश लेकिन भाजपा का लालच देखिए कि कैसे नीतीश कुमार से इस्तीफा दिलवाया जा रहा है. भाजपा चाह रही है कि जनता दल यूनाइटेड खत्म हो जाए. 

इसके अलावा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि हम लोग पहले से ही कहते रहे हैं कि उन्हें अब राजनीति में आ जाना चाहिए.  

जानें क्या बोले नीतीश कुमार

राज्यसभा जाने का ऐलान खुद नीतीश ने अपने एक्स पर किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में इच्छा थी कि मैं बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसलिए मैं इस बार राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं. बिहार की नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन रहेगा. 

नीतीश के नामांकन में शामिल हो सकते हैं नीतीश कुमार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कुमार आज ही राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे. आज नामांकन की आखिरी तारीख है. खास बात है कि नीतीश कुमार के नामांकन में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. वे मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं. सीएम हाउस में शाह और नीतीश कुमार ने मुलाकात की. इस दौरान नीतीश कुमार ने शॉल देकर शाह का स्वागत किया.

जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी

नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ताओं का सीएम हाउस के बाहर जमावड़ा लगने लगा है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं. हम उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे. हम अपनी जान दे देंगे. कार्यकर्ता CM हाउस के बाहर रो रहे हैं. सीएम हाउस जा रहे कार्यकर्ताओ ने भाजपा कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, जदयू विधायक प्रेम मुखिया और जदयू एमएलसी संजय गांधी को भगा दिया है. नीतीश कुमार के फैसले से कार्यकर्ताओं में गुस्सा है, जिस वजह से उन्होंने जदयू दफ्तर में तोड़फोड़ की. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने खेल किया है.

Nitish Kumar
Advertisment