सुनैना सिंह बनी नालंदा विश्वविद्यालय की नई कुलपति, संभाला कार्यभार
प्रोफेसर सुनैना सिंह ने सोमवार को बिहार के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाल लिया।
नई दिल्ली:
प्रोफेसर सुनैना सिंह ने सोमवार को बिहार के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाल लिया।
उन्होंने यह कार्यभार प्रभारी कुलपति और इतिहास अध्ययन संकाय के डीन प्रो. पंकज मोहन से ग्रहण किया। प्रो. सुनैना सिंह इससे पहले हैदराबाद स्थित द इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी की कुलपति थीं।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों से मुलाकात की और प्रशासन के साथ ही शिक्षाविदों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा, 'मेरा लक्ष्य नालंदा जैसे ऐतिहासिक और प्रशंसित संस्था का पुनर्निर्माण करना है। यह एक ऐसी चुनौती है, जो मुझे नालंदा विश्वविद्यालय की शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा। मेरा यह प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय के विजन को साकार किया जाए।'
और पढ़ें: ICJ ने पाकिस्तान को दिया झटका, पढ़िए पाकिस्तान की जाधव मामले में पूरी दलील
और पढ़ें: जाधव को फांसी देने की जल्दबाजी नहीं, पाक ने ICJ में कहा- मामले को किया जाए रद्द
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां