प्रधानमंत्री सम्मान योजना के किसानों को केसीसी के लिए चलेगा विशेष अभियान

बिहार में विशेष अभियान चलाकर प्रधानमंत्री (पीएम) किसान योजना में निबंधित किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) दिया जाएगा.

बिहार में विशेष अभियान चलाकर प्रधानमंत्री (पीएम) किसान योजना में निबंधित किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) दिया जाएगा.

author-image
Dalchand Kumar
New Update
प्रधानमंत्री सम्मान योजना के किसानों को केसीसी के लिए चलेगा विशेष अभियान

पीएम सम्मान योजना के किसानों को केसीसी के लिए चलेगा विशेष अभियान( Photo Credit : फाइल फोटो)

बिहार (Bihar) में विशेष अभियान चलाकर प्रधानमंत्री (पीएम) किसान योजना में निबंधित किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) दिया जाएगा. इसके तहत पूर्व के खातों को चालू करने, कर्ज की सीमा बढ़ाने के साथ ही मछली और पशुपालन के लिए भी क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे. पटना में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 71वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने यह बात कही.

Advertisment

यह भी पढ़ें: कन्हैया कुमार पर फिर हुआ हमला, बिहार में काफिले पर फेंके गए जूते-चप्पल

शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, "12 फ रवरी से 15 दिन का विशेष अभियान चला कर पीएम किसान योजना में निबंधित किसानों को केसीसी दिया जाएगा. इसके तहत पूर्व के खातों को चालू करने, कर्ज की सीमा बढ़ाने के साथ ही मछली व पशु पालन के लिए भी क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे."

गौरतलब है कि बिहार के 60 लाख से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत निबंधित हैं. जबकि करीब 32 लाख किसानों को ही केसीसी निर्गत किया गया है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को तेजस्वी यादव की नसीहत- लाठी और डंडों की बजाय कलम की बात करनी चाहिए

सुशील मोदी ने कहा, 'वार्षिक साख योजना की उपलब्धि में पिछले तीन वषरें में करीब 11 फीसदी की कमी आई है. 31 दिसंबर, 2017 तक 66.56 फीसदी, 2018 में 57.40 फीसदी और 2019 दिसम्बर तक की उपलब्धि 54.58 फीसदी है. वित्त वर्ष की समाप्ति तक कम से कम 90 फीसदी लक्ष्य पूरा करने और वार्षिक साख योजना में पिछड़े बांका, जहानाबाद, नालंदा, मधुबनी आदि 10 जिलों और वहां की बैंक शाखाओं को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.'

बिहार के कर्जधारकों से समय से कर्ज वापसी की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यहां बैंकों का एनपीए अखिल भारतीय दर 12 फीसदी से कम 11.5 फीसदी है.

Source : IANS

sushil modi Bihar Bihar News Hindi PM Samman Yojna Patna
Advertisment