बिहार में RSS कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को भगवा किया, राजद ने जताया विरोध

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने दरभंगा शहर को भगवा झंडे से पाट दिया है

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
बिहार में RSS कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को भगवा किया, राजद ने जताया विरोध

आरएसएस कार्यकर्ता (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के दरभंगा आगमन को लेकर आरएसएस के अति उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर के एक चौराहे पर लगी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को भगवा रंग में रंग दिया।

Advertisment

इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और विरोध जताया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने दरभंगा शहर को भगवा झंडे से पाट दिया है।

इसी दौरान आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के समीप चौराहे पर लगी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को भगवा रंग से रंग दिया। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध प्रारंभ कर दिया।

राजद के जिला अध्यक्ष रामनेरश यादव के नेतृत्व में राजद के कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक पर प्रदर्शन किया और इस मामले में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यादव ने भगवा को कट्टरवादियों का रंग बताते हुए इसे समाजवादियों को चिढ़ाने वाली कार्रवाई बताया है।

और पढ़ें: तेजस्वी ने नीतीश सरकार के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

इधर, कुथ स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर विधायक संजय सरावगी की अनुशंसा पर कर्पूरी चौक पर स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के उपर छतरी आदि लगाने सहित कई निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत मूर्ति पर भगवा जैसा रंग चढ़ाया गया है।

बिहार बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहा है। ठाकुर को 'भारत रत्न' देने की भी मांग उठती रही है।

ठाकुर 22 दिसंबर 1970 से दो जून 1971 और 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे थे।

और पढ़ें: चारा घोटाला: लालू की सजा पर नीतीश के बोल, कहा- यह न्यायपालिका का निर्णय है

Source : IANS

Mohan Bhagwat Karpoori Thakur Bihar RSS Darbhanga
      
Advertisment