यूपी में सपा की हार पर बोले रघुवंश प्रसाद, नीतीश ने नोटबंदी का नहीं किया विरोध इसलिए हुई हार

रघुवंश के इस आरोप पर जदयू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
यूपी में सपा की हार पर बोले रघुवंश प्रसाद, नीतीश ने नोटबंदी का नहीं किया विरोध इसलिए हुई हार

Photo collage

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रघुवंश प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी पर सीएम नीतीश के समर्थन और उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान इस विषय पर चुप्पी साधने से भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचा।

Advertisment

प्रसाद ने कहा कि नीतीश के समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने से भी महागठबंधन कमजोर हुआ है। बता दें कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने यूपी में सपा गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार किया था।

रघुवंश के इस आरोप पर जदयू की ओर से पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह और नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बिहार विधान परिषद सदस्य संजय ने लालू यादव से रघुवंश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह बोले, सरकार स्कूलों में पढ़ाई पर ज्यादा और कड़ाई पर कम ध्यान दे

उन्होंने कहा कि अगर राजद नेतृत्व रघुवंश की टिप्पणी से इत्तेफाक नहीं रखता है तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई करे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के दौरान वह घटक दलों के नेताओं की बयानबाजी का मुद्दा उठाएंगे।

महागठबंधन में शामिल राजद और जदयू में जारी इस जुबानी जंग का लाभ उठाते हुए प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम के बाद महागठबंधन बिखराव की ओर बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के ही कुछ काबिल लोग ही राज्य की छवि खराब करने में लगे हैं

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि महागठबंधन ना केवल बिहार में बल्कि राष्टीय स्तर के विषय नोटबंदी के मुददे पर भी आपस में बंटा दिखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां नोटबंदी का समर्थन कर रहे थे वहीं कांग्रेस, राजद इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी के साथ मंच पर लालू यादव को जगह न मिलने से नीतीश पर भड़के रघुवंश प्रसाद सिंह

Source : News Nation Bureau

RJD JDU Nitish Kumar Raghuvansh Prasad
      
Advertisment