बिहार विधान परिषद चुनाव: महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने RJD के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

बिहार में महागठबंधन (कांग्रेस-जेडीयू-आरजेडी) के बल पर सरकार बनाने के बाद पहली बार बड़ी फूट हुई है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
बिहार विधान परिषद चुनाव: महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने RJD के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

अशोक चौधरी, नीतीश कुमार और लालू यादव (Image Source- Gettyimages)

बिहार में महागठबंधन (कांग्रेस-जेडीयू-आरजेडी) के बल पर सरकार बनाने के बाद पहली बार बड़ी फूट हुई है। कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद चुनाव की चार सीटों में से 2 पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं। बिहार विधान परिषद के लिए 9 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

Advertisment

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने गया स्नातक क्षेत्र और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने गया स्नातक क्षेत्र से अजय सिंह को और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक हृदय नारायण यादव को टिकट दिया है। इन सीटों से लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने भी उम्मीदवार उतारे हैं।

इससे पहले जेडीयू और आरजेडी ने दो-दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया था। जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

दोनों सीटों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की नाम की घोषणा करने को लेकर अशोक चौधरी ने कहा, 'यह कोई आम चुनाव नहीं है। यह उम्मीदवारों पर आधारित चुनाव है इसलिए हमलोगों द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने को महागठबंधन में मतभेद के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। महागठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं और लालू प्रसाद इन तीनों दलों के अभिभावक हैं। इसलिए हमलोगों के बीच कोई लड़ाई नहीं है।'

विधान परिषद की सभी 4 सीटों पर 20 फरवरी तक नामांकन दाखिल किये जाएंगे। बिहार विधानसभा में सबसे अधिक आरजेडी के 80, जेडीयू के 71 और कांग्रेस के 27 विधायक हैं।

और पढ़ें: बिहार में बैंक से 39 लाख रुपये की लूट, पुलिस कर रही है छानबीन

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस ने विधान परिषद चुनाव में आरजेडी के खिलाफ उतारे उम्मीदवार
  • महागठबंधन में फूट के बीच विधान परिषद चुनाव के लिए 9 मार्च को डाले जाएंगे वोट

Source : News Nation Bureau

grand alliance Council poll congress JDU RJD
      
Advertisment