/newsnation/media/media_files/2025/08/28/rahul-gandhi-reached-janki-mandir-2025-08-28-10-30-52.jpg)
Rahul Gandhi
Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव जारी है, चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पारा हाई होता जा रहा है. सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं. बिहार चुनाव के दंगल में इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा वाली एनडीए और कांग्रेस वाले इंडी गठबंधन में होगा. विपक्ष इन दिनों बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यात्रा 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी.
#WATCH | Bihar: Congress MP & LoP Lok Sabha, Rahul Gandhi, RJD leader Tejashwi Yadav and other leaders offer prayers at Janki Mandir in Sitamarhi pic.twitter.com/knzjiLaX5o
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Bihar Elections 2025: जानकी मंदिर पहुंचे राहुल गांधी
गुरुवार को सीतामढ़ के डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू हुई. सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई यात्रा शहर के शांति नगर, राजोपट्टी, कारगिल चौक, मेहसौल चौक होते हुए कांग्रेंस ऑफिस पहुंची. यहां राहुल गांधी ने ऐतिहासिक और विश्व विख्यात जानकी मंदिर में माता सीता की पूजा पाठ की. इसके बाद उनका काफिला रीगा विधानसभा क्षेत्र की ओर निकल गया.
Sitamarhi, Bihar: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi visits Janki Mandir to seek blessings pic.twitter.com/OmtYX5MiOu
— IANS (@ians_india) August 28, 2025
Bihar Elections 2025: कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
यात्रा में राहुल गांधी के साथ-साथ तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य लोग मौजूद हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के स्वागत में शहर की सड़कों के दोनों किनारे कार्यकर्ता और समर्थक झंडे और बैनर लेकर स्वागत के लिए तत्पर दिखे.
माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 28, 2025
माँ की कृपा सबों पर अनवरत बरसती रहे तथा हमें अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध लड़ने की ताकत मिलती रहे, यही प्रार्थना है।… pic.twitter.com/ugyO5gQwp5
Bihar Elections 2025: राहुल-तेजस्वी को देखने घरों की छतों पर दिखे लोग
वोटर अधिकार यात्रा में राहुल और तेजस्वी को देखने के लिए लोग घरों की छत पर भी खड़े दिखाई दिए. कई लोग राहुल गांधी की फोटो भी क्लिक कर रहे थे.