बिहार: राबड़ी बोलीं,...तेजस्वी CM बनेंगे, जेडीयू ने कहा- वैकेंसी नहीं

हालांकि तेजस्वी यादव ने राबड़ी देवी के इस बयान से किनारा कर लिया है।

हालांकि तेजस्वी यादव ने राबड़ी देवी के इस बयान से किनारा कर लिया है।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
बिहार: राबड़ी बोलीं,...तेजस्वी CM बनेंगे, जेडीयू ने कहा- वैकेंसी नहीं

File photo- Getty Image

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने गुरुवार को अपने विधायकों की इस मांग का समर्थन किया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

Advertisment

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनाने की राजद विधायकों और कार्यकर्ताओं की मांग पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'अगर जनता चाहेगी, तो तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है।'

उल्लेखनीय है कि पिछले दिन राजद के कई विधायकों ने उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की तर्ज पर लालू प्रसाद के पुत्र और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।

बाद में हालांकि तेजस्वी ने खुद इस बयान से किनारा करते हुए कहा था कि अभी बिहार में महागठबंधन की सरकार ठीक ढंग से चल रही है। अभी मुख्यमंत्री पद के लिए कोई 'वैकेंसी' नहीं है। 

इधर, राबड़ी के बयान पर जद (यू) के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई 'वैकेंसी' नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है। महगठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। 

Source : IANS

JDU Nitish Kumar Rabri Devi Tejaswi Yadav
Advertisment