राष्ट्रपति चुनाव: बिहार दौरे पर द्रौपदी मुर्मु, नेताओं से करेंगी मुलाकात

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से राष्ट्रपति पद के चुनाव (Presidential Election 2022) में उम्मीदवार बनाईं गई द्रौपदी मुर्मु (NDA presidential candidate Droupadi Murmu) लगातार दौरे कर रही हैं.

author-image
Shravan Shukla
New Update
Draupadi Murmu

Draupadi Murmu( Photo Credit : File)

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से राष्ट्रपति पद के चुनाव (Presidential Election 2022) में उम्मीदवार बनाईं गई द्रौपदी मुर्मु (NDA presidential candidate Droupadi Murmu) लगातार दौरे कर रही हैं. इसी कड़ी में वो सुबह 10 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंची हैं. पटना (Patna) में वो बिहार (Bihar) के वरिष्ठ राजनेताओं से मुलाकात करेंगी और अपने लिए समर्थन जुटाएंगी. यहां वो बिहार के विधायकों, एमएलसी और सांसदों से मुलाकात करेंगी. द्रौपदी मुर्मु दोपहर करीब 1.30 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

Advertisment

पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मु

द्रौपदी मुर्मु देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. पटना पहुंचने के बाद वो सबसे पहले महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को नमन करेंगी. यहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित है. इसके बाद वो पटना में ही एनडीए के नेताओं, विधायकों, सांसदों से मुलाकात करेंगी. 

ये भी पढ़ें: Coronavirus: भारत में मिला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, इन राज्यों में बढ़ रहे केस

बीजेपी नेता ने आरजेडी से मांगा समर्थन

बिहार सरकार में मंत्री जिबेश कुमार मिश्रा ने कहा कि वो उन्होंने आरजेडी समेत पूरे विपक्ष से द्रौपदी मुर्मु के लिए समर्थन मांगा है. बता दें कि बिहार विधानसभा में 243 सदस्य हैं, जिसमें से 96 सदस्य विपक्ष के है. बिहार विधानसभा के विपक्ष में आरजेडी के अलावा सीपीआई, सीपीआई(एमएल) और सीपीआई(एम) जैसी पार्टियां भी हैं. हालांकि विपक्षी दल पहले ही संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान कर चुका है. बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा. एनडीए ने द्रौपदी मुर्मु को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन दिया है. 

HIGHLIGHTS

  • बिहार दौरे पर द्रौपदी मुर्मु
  • नेताओं से चुनाव के लिए जुटाएंगी समर्थन
  • एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं मुर्मु
Narendra Modi राष्ट्रपति चुनाव Draupadi Murmu बिहार
      
Advertisment