Bewafai Ke Aansoo: पवन सिंह का नया गाना रिलीज, स्मृति सिन्हा से कर रहे हैं बेवफाई!
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह आज कि पहचान के मुहताज नहीं है. पवन सिंह देश के कोने-कोने में अपनी गायकी के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही वह भोजपुरी के बेहतरीन एक्टर भी हैं.
highlights
- पवन सिंह का नया गाना रिलीज
- स्मृति सिन्हा से कर रहे हैं बेवफाई!
- सुपरस्टार का नया गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है
Patna:
Pawan Singh new song Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह आज कि पहचान के मुहताज नहीं है. पवन सिंह देश के कोने-कोने में अपनी गायकी के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही वह भोजपुरी के बेहतरीन एक्टर भी हैं, उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि उन्हें भोजपुरी का सलमान खान कहा जाता है. पवन सिंह हर मामले में बॉलीवुड और टीवी एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं, उनके गाने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग सुनते हैं. इस बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक नया गाना सामने आया है, जो इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है, यह गाना इतना इमोशनल है कि फैन्स इसे सुनने के बाद रोने पर मजबूर हो रहे हैं.
इसके साथ ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना बेवफाई के आंसू म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा भी नजर आ रही हैं. इस गाने को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे विदेश में शूट किया गया है. गाने में स्मृति सिन्हा किसी वजह से पवन सिंह से नाराज नजर आ रही हैं, इसलिए पवन सिंह उनके लिए इमोशनल हो जाते हैं. गाने में पवन सिंह कहते हैं, 'बेवफाई के आंसू तोहके दीहनी सनम, खुद के नजर में अब गिर गइले बानी हम', जिसका मतलब है कि पवन सिंह ने स्मृति सिन्हा के साथ बेवफाई की है, लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है तो पवन सिंह अपनी ही नजरों में गिर गए हैं.
यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ी भीड़, फैंस का ऐसा क्रेज देख खुश हुईं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि पवन सिंह का यह गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, लोग पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी स्मृति सिन्हा पवन सिंह के कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं, दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है, बीच में खबर आई थी कि पवन सिंह और स्मृति सिन्हा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मालूम हो कि मोनालिसा ने हाल ही में बताया था कि वह एक बार फिर पवन सिंह के साथ काम कर रही हैं. ऐसा लग रहा है कि जल्द ही पवन सिंह और मोनालिसा का एक गाना रिलीज होने वाला है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें