/newsnation/media/media_files/2026/03/08/nitish-son-2026-03-08-14-52-48.jpg)
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (ani)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की आज आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री हो गई. उन्होंने रविवार को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर ली. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे. बता दें कि निशांत कुमार का जेडीयू में शामिल होना बिहार की राजनीति के लिए बेहद खास दिन माना जा रहा है. क्योंकि लाइमलाइट और सत्ता के गलियारों से दूर रहने वाले निशांत कुमार कुमार अब औपचारिक रूप से राजनीतिक मैदान में उतर चुके हैं. उन्होंने पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
Patna, Bihar: After joining JD(U), Nishant Kumar, son of Chief Minister Nitish Kumar, says, "...I want to continue the work that my father has done..." pic.twitter.com/hnLHT63TBH
— IANS (@ians_india) March 8, 2026
पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया
निशांत कुमार के राजनीतिक सफर के आगाज को लेकर प्रदेश जदयू कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया था. प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने निशांत कुमार के पार्टी शामिल होने को लेकर प्रसन्नता जताई. इसके साथ पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया.
अपने पहले राजनीतिक संबोधन में निशांत कुमार ने कहा, 'यहां पर मौजूद आप सभी लोगों का अभिनंदन है. आप लोगों ने अपना कीमती समय निकाला. आप सबका स्वागत है. आपको नमन और आभार व्यक्त करता हूं.'
निशांत ने कहा कि वे पार्टी कार्यालय जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने आए हैं. सक्रिय सदस्य बनके पार्टी का ख्याल रखने का प्रयास करेंगे. उनके पिताजी ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है. यह उनके निजी फैसला है.वे इसे स्वीकार करता हैं. उन्होंने कहा, 'वे फैसले का आदर करते हैं. हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे. पार्टी और जनता ने मुझ पर विश्वास किया है. मैं उसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. पार्टी कार्यकर्ता के हिसाब से पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा.'
बिहार और देशवासियों को गर्व है: निशांत
निशांत ने आगे कहा,' उनके पिताजी ने 20 साल में जो किया, उसे जनता तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा. पिताजी ने 20 साल में जो भी काम किया है, वह सबको याद रहेगा. मुझे गर्व है. मेरे पिता ने 20 साल के लिए जो किया है, उसमें बिहार और देशवासियों को गर्व है. आप सभी पार्टी कार्यकर्ता जमीन स्तर के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता बिहार की जनता, देश की जनता सबसे मेरा अनुरोध है कि आप मेरे पिताजी के विश्वास को बनाए रखें और अपना मनोबल कायम रखें.'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us