बिहार की बीना देवी और भावना कंठ को नारी शक्ति पुरस्कार, नीतीश ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को इन दोनों महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को इन दोनों महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व है.

author-image
Dalchand Kumar
New Update
Bina Devi  Bhavna Kanth

बीना देवी और भावना कंठ को नारी शक्ति पुरस्कार, नीतीश ने दी बधाई( Photo Credit : फाइल फोटो)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने मशरूम महिला के रूप में प्रसिद्ध मुंगेर की बीना देवी और भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट दरभंगा की भावना कंठ (Bhawana Kanth) को रविवार को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह में दोनों को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीना देवी और भावना कंठ को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को इन दोनों महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: बिहार: राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में घमासान

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बीना देवी पंचायत में जैविक खेती को बढावा देने के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने लगातार मशरूम की खेती के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं. उन्होंने कहा कि धौरी पंचायत की सरपंच रह चुकी बीना देवी ने सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और देश भर में बिहार का नाम रौशन किया है. साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि इसी तरह भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट भावना कंठ ने पूरे देश में बिहार का नाम रौशन किया है. उन्होंने कहा कि वह वायुसेना में पहली महिला कॉम्बैट फाइटर पायलट हैं, जिन्हें जून 2016 में वायुसेना के लड़ाकू दस्ते में शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें: आरजेडी ने RSS-BJP पर बोला हमला, आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात

इसके अलावा नीतीश ने कुमार ने देश और राज्य की प्रगति में महिलाओं के योगदान को याद किया और उनके सशक्तीकरण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'राज्य एवं राष्ट्र के विकास की राह में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है. महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की नीतियों का अभिन्न अंग है.'

यह वीडियो देखें: 

Nitish Kumar Bihar Patna Bina Devi
      
Advertisment