बेगूसराय में हत्या की वारदात, लड़का-लड़की भागे तो चाचा को मार डाला
बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े के भागने के बाद लड़की के घरवालों ने लड़के के चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी.
highlights
.बेगूसराय में हत्या की वारदात
.प्रेमी जोड़े के भागने का मामला
.लड़के के चाचा की पीट-पीटकर हत्या
.जांच में जुटी पुलिस
Begusarai:
बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े के भागने के बाद लड़की के घरवालों ने लड़के के चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव की है. बताया जा रहा है कि कुसमहौत गांव में रविवार की शाम गांव के ही एक लड़की को सुरेश कुमार का भतीजा लेकर फरार हो गया है. इसके बाद लड़की के परिजनों और गांव वालों ने लड़के वालों को 1 सप्ताह में लड़की को खोज कर देने की बात कही थी. आरोप है कि लड़के का चाचा सुरेश कुमार प्रेमी जोड़े को खोजबीन कर घर लौट रहा था तभी लड़की के परिजनों ने सुरेश कुमार की डंडो से बेरहमी से पिटाई कर दी. घायल अवस्था में सुरेश कुमार को बेगूसराय अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
परिजनों का आरोप है कि 3 साल से लड़के और लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी के बाद लड़के की शादी भी कर दी गई. इसके बावजूद लड़की लड़के को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी और रविवार को लड़का-लड़की दोनों फरार हो गये हैं. उसकी खोजबीन लगातार की जा रही था. लड़की के परिजनों ने 1 सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था और इसी बीच लड़के के चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
रिपोर्ट : कन्हैया कुमार झा
इसे भी पढ़ें-अब्दुल बारी सिद्दीकी को मिलेगी बिहार RJD की कमान, जानिए-कब होगा एलान?
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय