/newsnation/media/media_files/2025/11/15/pappu-yadav-2025-11-15-23-09-36.jpg)
पप्पू यादव Photograph: (ANI)
31 साल पुराने केस में गिरफ्तार सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया. उन्हें सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा गया है. उनके स्वास्थ्य हालात को देखते हुए PMCH में इलाज की व्यवस्था की गई है. इस गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो चुकी है. उनके समर्थक हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में अदालत के आदेश पर ज्यूडिशियल कस्टडी में बेउर जेल भेजा गया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया. यहां पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जेल भेजने से पहले इलाज की व्यवस्था की गई है. प्रशासन के अनुसार, सांसद पप्पू यादव का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में किया जाएगा. इस पूरे घटनाक्रम के वक्त सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे.
पटना से हुई गिरफ्तारी, कोर्ट में पेशी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला करीब 31 साल पुराना बताया गया है. इसमें सांसद पप्पू यादव के खिलाफ न्यायालय में सुनाई लंबित रह गई थी. इस मामले में पुलिस ने पटना से उन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीधे सिविल अदालत लाया गया. अदालत परिसर में किसी अप्रिय हालात से निपटने को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सुनवाई के वक्त दोनों पक्षों की दलीलों को सुना गया.
अदालत के आदेश पर ज्यूडिशियल कस्टडी
अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद पप्पू यादव को ज्यूडिशियल कस्टडी भेज दिया है. इसके बाद उन्हें बेउर केंद्रीय कारागार भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान जेल प्रशासन को उनके स्वास्थ्य को लेकर खास निर्देश दिए गए हैं. अदालत ने स्पष्ट रूप कहा कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो. आवश्यक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.
PMCH में होगा इलाज, डॉक्टरों की निगरानी
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सांसद पप्पू यादव को पहले PMCH में मेडिकल जांच को लेकर लाया गया. यहां पर डॉक्टरों की टीम ने उनके हालात पर नजर बनाए हुए है. इलाज के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और जेल शिफ्टिंग को लेकर फैसला होगा. जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय तैयार किया गया है. अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात है.
ये भी पढ़ें: 'भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के द्वार खुले', India-US Trade Deal पर बोले- पीयूष गोयल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us