Mokama Election Result 2025 Highlights: बाहुबली अनंत सिंह ने 28206 वोटों से दर्ज की जीत, मोकामा से जलवा बरकरार

Mokama Election Result 2025 Highlights, Anant Singh: मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है. हालांकि वह हत्या के एक मामले में अभी जेल में हैं

Mokama Election Result 2025 Highlights, Anant Singh: मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है. हालांकि वह हत्या के एक मामले में अभी जेल में हैं

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
ihar Election Results 2025 LIVE updates Mokama seat Anant Singh vote counting chunav natije

Mokama Election Result 2025 Highlights, Anant Singh: मोकामा विधानसभा सीट इस बार बिहार चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है. यहां जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने 28206 वोटों से जीत दर्ज कर ली है. जाहिर सी बात है कि हत्या के एक मामले में गिरफ्तार होकर वह जेल में हैं, लेकिन उनके समर्थकों में उत्साह बिल्कुल कम नहीं हुआ है. क्षेत्र में लगे पोस्टरों पर लिखा है- ‘जेल का फाटक टूटेगा, हमारा शेर छूटेगा.’ 

Advertisment

Anant Singh win
Anant Singh win Photograph: (NN)

  • Nov 14, 2025 15:51 IST

    मोकामा में अनंत सिंह ने 28206 वोटों से दर्ज की जीत

    बिहार में मोकामा सीट पर अनंत सिंह ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने 28206 वोटों से विजय हासिल की है. हालांकि, आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है. बता दें कि चुनाव में अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर मैदान में थे और वोटिंग से ठीक पहले हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा.



  • Nov 14, 2025 13:49 IST

    Mokama Election Result 2025 LIVE Updates: अनंत सिंह ने बनाई भारी बढ़त, वीना देवी 23 हजार वोटो से पीछे

     

    Mokama Election Result 2025 LIVE Updates:  मोकामा सीट ने अनंत सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। वे करीब 23 हजार वोटों से आगे बताए ला रहे हैं। उनके सामने आरजेडी की ओर वीना देवी पीछे चल रही हैं।  



  • Nov 14, 2025 13:30 IST

    अनंत कुमार सिंह 19वें राउंड के बाद भी आगे

    19वें राउंड की गिनती के बाद अनंत कुमार सिंह 73 हजार से अधिक वोटों से अधिक है. वहीं राजद की वीणा देवी पीछे चल रही है.



  • Nov 14, 2025 12:19 IST

    Mokama Election Result 2025 LIVE Updates: अनंत सिंह 14वें राउंड में भी आगे



  • Nov 14, 2025 12:00 IST

    अनंत सिंह 45 हजार से अधिक वोटों से आगे

    12वें राउंड के बाद भी अनंत सिंह 45 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं.



  • Nov 14, 2025 11:43 IST

    11वें राउंड में भी आगे अनंत सिंह

    एनडीए उम्मीदवार अनंत सिंह 11वें राउंड में मोकामा से आगे हैं. वे 43 हजार से अधिक वोटों से लीड कर रहे हैं. 



  • Nov 14, 2025 11:33 IST

    Mokama Election Result 2025 LIVE Updates: मोकामा से 37 हजार वोटों से आगे अनंत सिंह

    10 राउंड की गिनती के बाद, मोकामा में अनंत सिंह सबसे आगे है. वे राजद की वीणा देवी से 37 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं. 

     



  • Nov 14, 2025 11:28 IST

    12 हजार वोटों से अनंत सिंह आगे



Bihar Elections 2025 Bihar Election Results 2025
Advertisment