Middle East में बढ़ते तनाव को देख बिहार वासियों की सुरक्षा पर अलर्ट, संजय झा ने केंद्र से तुरंत साधा संपर्क

Bihar News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर संजय झा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात कर दुबई-अबुधाबी समेत खाड़ी देशों में रह रहे बिहारियों की सुरक्षा को लेकर जानकारी ली.

Bihar News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर संजय झा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात कर दुबई-अबुधाबी समेत खाड़ी देशों में रह रहे बिहारियों की सुरक्षा को लेकर जानकारी ली.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Sanjay Jha

Sanjay Jha Photograph: (ANI X Post)

Bihar News: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हालिया घटनाक्रम के बीच बिहार सरकार ने वहां रह रहे भारतीयों, विशेषकर बिहार के लोगों की सुरक्षा को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सीधे बातचीत कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की.

Advertisment

तुरंत साधा केंद्र सरकार से संपर्क

संजय झा ने बताया कि दुबई, अबुधाबी और आसपास के देशों में बड़ी संख्या में भारतीय, खासकर बिहार के लोग कामकाज और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे हैं. हाल की घटनाओं के बाद वहां से लगातार फोन कॉल और संदेश आ रहे हैं, जिनमें लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. इस पर उन्होंने तुरंत केंद्र सरकार से संपर्क साधा.

विदेश मंत्री ने क्या कहा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत सरकार संबंधित देशों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है. वहां स्थित भारतीय दूतावास पूरी तरह सक्रिय हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं. जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि व्यक्तिगत स्तर पर भी संबंधित देशों से आधिकारिक बातचीत की गई है ताकि भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

बिहार और देश के अन्य हिस्सों के लोगों से की अपील

संजय झा ने पश्चिम एशिया में रह रहे बिहार और देश के अन्य हिस्सों के लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, घरों के भीतर सुरक्षित रहें, सतर्कता बरतें और भारतीय दूतावास व स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक परामर्शों का पालन करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थिति सामान्य होते ही सरकार आवश्यक और त्वरित कार्रवाई करेगी.

बिहार सरकार दे रही सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों में मौत की खबर के बाद कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और तनाव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे माहौल में भारत सरकार और बिहार सरकार दोनों ही प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव: विभिन्न भारतीय दूतावासों की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

Bihar News
Advertisment