/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/18/45-biharfloodcheque.jpg)
बिहार बीजेपी बाढ़ पीडितों को दिए गए चेक के साथ (फोटो: ट्विटर)
बिहार में आई बाढ़ से लोगों की मदद के लिए महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इकाई द्वारा बिहार बीजेपी को बाढ़ राहत के लिए एक चेक दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस चेक में दर्ज राशि की गड़बड़ी को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए इस चेक को ही फर्जी मदद बता दिया है।
महाराष्ट्र बीजेपी द्वारा बाढ़ राहत के लिए दिए गए चेक में मदद की राशि अंकों में 1,25,00,000 यानी 1 करोड़ 25 लाख रुपये लिखी गई है, जबकि शब्दों में लिखी गई यह राशि 1 करोड़ 20 लाख रुपए ही लिखी हुई है। ऐसे में राशि को लेकर यह चेक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे लेकर विपक्ष भी निशाना साध रहा है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र बीजेपी इकाई से बिहार को मिले इस चेक को शनिवार को एक कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपा गया था।
और पढ़ें: मायावती का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- सहारनपुर में मेरी हत्या की साजिश थी
चेक को लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद मुंबई गए और चेक स्वीकार किया। चेक सौंपे जाने को लेकर जो तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली गई, वह तस्वीर वायरल हो रही है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तस्वीर को ट्वीट कर लिखा, 'यह बहुत बड़ा फर्जी है।' उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा, '1,25,00,000 रुपये या 1,20,00,000 रुपये? भक्त कोई आइडिया?'
Such a big fraud event! Mumbai BJP chief handing ovr cheque worth of"One Cr Twenty Lakhs"& 1,25,00,000 to Bihar BJP chief & central minister pic.twitter.com/WfydNUm83q
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 16, 2017
इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने सोमवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा, 'महाराष्ट्र बीजेपी द्वारा बाढ़ राहत के लिए बिहार को 1,25,00,000 रुपये की मदद दी गई है। राशि लिखने वाले से गड़बड़ी हुई है।'
और पढ़ें: असम: रोहिंग्या मुस्लिम का किया समर्थन तो BJP ने किया पार्टी से बर्खास्त
HIGHLIGHTS
- चेक में मदद की राशि अंकों में 1 करोड़ 25 लाख, जबकि शब्दों में राशि 1 करोड़ 20 लाख रुपए लिखी हुई है
- बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने चेक पर सफाई देते हुए कहा, राशि लिखने वाले से गड़बड़ी हुई है।
Source : IANS