चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग: डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने दी बधाई, कहा-'वैज्ञानिकों की काबिलियत से मिली सफलता'

उन्होंने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 के लैंड करने पर देशवासियों को बधाई. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और काबिलियत ने अंतरिक्ष में भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है.

उन्होंने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 के लैंड करने पर देशवासियों को बधाई. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और काबिलियत ने अंतरिक्ष में भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है.

author-image
Shailendra Shukla
New Update
tejjjj

फाइल फोटो( Photo Credit : फाइल फोटो)

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग के बाद बधाई दी है. उन्होंने सफलता के पीछे वैज्ञानिकों की मेहनत बताया है. उन्होंने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 के लैंड करने पर देशवासियों को बधाई. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और काबिलियत ने अंतरिक्ष में भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है. तेजस्वी ने आगे कहा कि 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है. देश के सभी लोगों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. डिप्टी तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि भारत दुनिया का चौथा देश है, जो चंद्रमा पर पहुंचा है.

Advertisment

बता दें कि इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर पहुंचे हैं. लेकिन अपने काबिल, कर्मठ और समर्पित वैज्ञानिकों के बल पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला अपना भारत पहला देश है.

ये भी पढ़ें-बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023: 24 से 26 अगस्त तक होंगी परीक्षाएं, BPSC ने जारी किए अहम दिशा निर्देश

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पूरे देश में जश्न का माहौल

चांद के दक्षिणी धुव्र पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. लोग सड़कों पर उतर आए और भारत माता की जय के नारे लगने लगे. लोगों ने सफलता पर जमकर जश्न मनाया. आतिशबाजी के साथ जमकर डांस किया. आपको बता दें कि भारत पहला देश बन चुका है, जिसने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड किया है. यह प्रक्रिया काफी जटिल थी. इस कारण इसरो ने अंत समय तक अपनी पैनी नजर बनाए रखी. इसरो के यूट्यूब चैनल में देखा गया कि इस सफलता के बाद पूरे कार्यालय में कर्मचारी खुशी से झूम उठे. उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

इस मौके पर पीएम ऑनलाइन इसरो के कार्यालय से जुड़े और तिरंगा दिखाकर वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया. अंत समय पर सभी की धड़कनें तेज हो गई थीं, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरा माहौल जश्न में बदल गया. सोशल मीडिया पर कई वीडियो छाए रहे. इस दौरान सूरत में स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 मिशन को चंद्रमा की सतह पर उतरते देख खुशी से नाचने लगे. वहीं शिक्षक भी इस जश्न में शामिल हुए. उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटी.

HIGHLIGHTS

  • चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग
  • डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी बधाई
  • कहा-देश के वैज्ञानिकों ने दिलाई सफलता

Source : News State Bihar Jharkhand

chandrayaan-3 Bihar News Tejashvi Yadav
      
Advertisment