बजट 2018 पर बोले लालू, बीजेपी को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक

चारा घोटाला मामलों में झारखंड की राजधानी रांची की जेल में बंद लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बजट के बहाने झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा है।

चारा घोटाला मामलों में झारखंड की राजधानी रांची की जेल में बंद लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बजट के बहाने झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
बजट 2018 पर बोले लालू, बीजेपी को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक

लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

चारा घोटाला मामलों में झारखंड की राजधानी रांची की जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बजट के बहाने झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा है।

Advertisment

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को आम बजट में किए गए वादों पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, 'जैसे हरिद्वार से बंगाल की खाड़ी तक गंगा मैया क्लीन होकर अविरल हो गईं, जैसे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हैं, 15 लाख रुपये मिल गए, वैसे ही किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, वैसे ही गरीबों को मेडिक्लेम मिलेगा।'

उन्होंने बीजेपी पर झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक देने की भी बात लिखी है। उल्लेखनीय है कि लालू इन दिनों रांची की एक जेल में बंद हैं। जेल जाने से पहले उन्होंने अपने समर्थकों और बिहार के लोगों से ट्विटर पर संदेश भेजते रहने की बात कही थी।

बजट की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका ट्विटर उनके कार्यालय या परिवार के लोग संचालित करेंगे, जिससे उनका संदेश लोगों तक पहुंचता रहेगा। इससे पहले भी जेल में बंद रहने के बावजूद लालू ट्विटर के जरिए विरोधियों पर निशाना साधते रहे हैं।

और पढ़ें: बजट 2018- हर रोज 6 पैसे में कैसे खेलेगा इंडिया?

Source : IANS

PM modi BJP lalu prasad yadav Budget 2018
      
Advertisment