अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ टिप्पणियों पर मस्क ने जताया अफसोस
डेलिगेशन ने पाकिस्तान को बेनकाब किया, संजय राउत यह उपलब्धि नहीं पचा पा रहे हैं : शाइना एनसी
नोएडा में कोरोना के 16 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने मारा ऐसा छक्का, टूट गई स्टेडियम की छत, यहां है वायरल वीडियो
बर्थ डे स्पेशल : जब पद्मिनी और वैजयंती माला के बीच हुआ डांस कंपटीशन, मच गया था हंगामा
सुबह खाली पेट गलती से भी न खाएं ये फल, पेट हो जाएगा खराब
Panchayat 4 Trailer: फुलेरा में इस बार होगी चुनावी लड़ाई, सचिव जी की हुई जमकर धुनाई, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?
सोनम के लिए राजा को मारने वाले आशिक के साथ लोगों ने किया कुछ ऐसा, सामने आया वीडियो
भाजपा के विकास और निवेश की तरह इनकी जांच और इलाज भी कागजी : अखिलेश यादव

गोलीबारी कांड के बाद HAM का एक्शन, दानिश रिजवान को पार्टी से निकाला

बता दें कि दानिश रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड पुलिस द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था. उनपर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर 13 दिसंबर 2022 को गोली चलाने का आरोप है.

बता दें कि दानिश रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड पुलिस द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था. उनपर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर 13 दिसंबर 2022 को गोली चलाने का आरोप है.

author-image
Shailendra Shukla
New Update
danish rijwan

दानिश रिजवान( Photo Credit : File Photo)

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी HAM ने दानिश रिजवान की पार्टी महासचिव पद समेत सभी पदों से छुट्टी कर दी है और उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया है. पार्टी द्वारा ये निर्णय गोलीबारी कांड में दानिश रिजवान की गिरफ्तारी के बाद लिया गया.  बता दें कि दानिश रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड पुलिस द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था. उनपर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर 13 दिसंबर 2022 को गोली चलाने का आरोप है.

Advertisment

आरोप है कि रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी और गोली दानिश रिजवान द्वारा मारी गई थी. पुलिस ने गुरुवार को दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया था. दानिश रिजवान आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला के निवासी हैं. HAM प्रवक्ता व महासचिव दानिश रिजवान गुरुवार को एक केस के सिलसिले में आरा सिविल कोर्ट में गए थे और इसी दौरान टाउन पुलिस और रांची पुलिस ने उन्होंने कोर्ट से बाहर निकलते ही धर दबोचा. 

ये भी पढ़ें-दानिश रिजवान पर महिला ने दुष्कर्म का लगया आरोप, कहा - मेर बच्चे के हैं पिता

रेप का भी दानिश पर है आरोप

इससे पहले दानिश रिजवान पर एक महिला ने रेप का भी आरोप लगाया था. दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक के 11 साल पहले जब वह पटना आई थी. उस वक्त दानिश एक टीवी पत्रकार थे और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था. बाद में यह महिला जेल चली गई और जेल में ही इसे अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली. अब इस महिला का आरोप है कि दानिश उसके बच्चे के पिता हैं. वह डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है. वहीं, दानिश रिजवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. दानिश के मुताबिक वह हर तरह की जांच को तैयार हैं और कानून को पूरा सहयोग भी करेंगे.

HIGHLIGHTS

  • दानिश रिजवान को HAM ने निकाला
  • गोली कांड में गिरफ्तारी के बाद कार्यवाही

Source : News State Bihar Jharkhand

Dr. Danish Rizwan Jeetan Ram Manjhi Danish Rijwan HAM
      
Advertisment