सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार से मिलने पटना पहुंचा 'गूगल बॉय' कौटिल्य

मैं फिलहाल खगोल शास्त्र का अध्ययन कर रहा हूं और भविष्य में खगोल वैज्ञानिक बनना चाहता हूं।

मैं फिलहाल खगोल शास्त्र का अध्ययन कर रहा हूं और भविष्य में खगोल वैज्ञानिक बनना चाहता हूं।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार से मिलने पटना पहुंचा 'गूगल बॉय' कौटिल्य

पटना पहुंचा 'गूगल बॉय' कौटिल्य

गूगल बॉय से मशहूर मेधावी बालक कौटिल्य पंडित गुरुवार को पटना पहुंचा। उसने सुपर 30 संस्थान के संस्थापक आनंद कुमार और वहां के छात्रों से मुलाकात की। उसने गणितज्ञ आनंद से मार्गदर्शन और आर्शीवाद लिया। सुपर 30 के छात्रों ने कौटिल्य से देश-विदेश के भूगोल और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उसने हिंदी और अंग्रेजी में सटीक जवाब दिया।

Advertisment

कौटिल्य ने पत्रकारों से कहा, "मैं फिलहाल खगोल शास्त्र का अध्ययन कर रहा हूं और भविष्य में खगोल वैज्ञानिक बनना चाहता हूं।"

वहीं आनंद ने बताया कि कुछ दिनों पहले कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने फोनकर बताया था कि कौटिल्य की उनसे मिलने की इच्छा है।

उन्होंने कहा, "कौटिल्य जैसे छात्र का मार्गदर्शन करना गौरव की बात है। बहुत अच्छा लगा, जब कौटिल्य से मुलाकात हुई। मैं उसकी प्रतिभा को देखकर आश्चर्य चकित रह गया। मैं खुद को सौभाग्यशाली समझूंगा अगर मैं उसे कुछ सिखा पाया।"

करनाल जिले के जिला स्थित कोहड़ गांव के एक साधारण परिवार में जन्मे कौटिल्य ने महज पांच वर्ष 10 महीने की उम्र में ही विश्व भूगोल, राजनीति जैसे विषयों से संबंधित सवालों के चुटकी बजाते जवाब देकर सबको चकित कर दिया था। नौ वर्षीय कौटिल्य हरियाणा के पंचकूला स्थित भवन विद्यालय में पंचवीं कक्षा का छात्र है।

सुपर 30 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए विख्यात है।

Source : IANS

google boy Super 30 Mathematician Anand Kumar Google Boy Kautilya Pandit information about Astronomy
Advertisment