बिहार के गया रोडरेज मामले में आरोपी रॉकी यादव ने शुक्रवार को जमानत पर रिहा होते ही मीडिया से बदसलूकी की। रॉकी जब जेल से बाहर आ रहा था तभी वहां मौजूद पत्रकारों से धक्कामुक्की की।
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की एमएलसी मनोरमा देवी और कुख्यात अपराधी बिंदी यादव के बेटे रॉकी को पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत दी थी। जिसके बाद वह शुक्रवार शाम जेल से रिहा हुआ।
रॉकी यादव को एक कारोबारी के बेटे आदित्य राज सचदेवा को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार रॉकी ने अपनी नई लैंडरोवर गाड़ी को पास नहीं देने पर स्विफ्ट कार सवार छात्र आदित्य राज सचदेवा को गोली मारी थी।
रॉकी की जमानत का विरोध कर रही बिहार सरकार अब सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकती है। आदित्य की मां ने रॉकी को जमानत मिलने के बाद कहा, 'यह पीड़ादायक है, सबूत रहने के बावजूद ट्रायल नहीं हुआ।
Source : News Nation Bureau